
iQOO Neo 11 Ultra को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन चीन में China Telecom की प्रोडक्ट लिस्टिंग में देखा गया है। जहां फोन के मॉडल नंबर, डिजाइन, डायमेंशन, डिस्प्ले, बैटरी और स्टोरेज से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। बता दें कि ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि iQOO Neo 11 Ultra को चीन में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ iQOO Z11s भी आएगा। आइए, आगे पेश होने से पहले स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
iQOO Neo 11 Ultra स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन
China Telecom की लिस्टिंग के अनुसार, iQOO Neo 11 Ultra का डायमेंशन 163.42 x 75.88 x 8.6mm और वजन करीब 225 ग्राम हो सकता है। फोन में मेटल मिडिल फ्रेम दिया जा सकता है, जबकि इसके रियर पैनल का मटेरियल वैरियंट के हिसाब से ग्लास या फाइबरग्लास का हो सकता है।
iQOO Neo 11 Ultra स्मार्टफोन में सामने की तरफ 6.83 इंच का 2K Visionox F2 OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए Neo 11 Ultra में MediaTek का MT6993M चिपसेट दिया जा सकता है।हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार माना जा रहा है कि यह मौजूदा Dimensity 9500 का अलग वर्जन हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें स्टैंडर्ड Dimensity 9500 की तुलना में एक GPU कोर कम हो सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Neo 11 Ultra परफॉरमेंस के मामले में दमदार साबित हो सकता है।
China Telecom की लिस्टिंग में iQOO Neo 11 Ultra फोन के कई स्टोरेज सामने आए हैं। जिसमें 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज शामिल हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन Light White, Shadow Black और Wind Chaser रंगों में आ सकता है। हालांकि लिस्टिंग में फोन की कीमत नहीं बताई गई है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 11 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ हो सकता है। जबकि इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
फोन की बड़ी खूबी में इसकी बैटरी शामिल हो सकती है। क्योंकि iQOO Neo 11 Ultra में 9,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने जानकारी दी गई है। वहीं, 3C सर्टिफिकेशन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आ चुकी है। इतनी बड़ी बैटरी और 100W चार्जिंग इसे उन यूजर्स के लिए खास बना सकती है जो गेमिंग और हेवी यूज के लिए लंबे बैटरी बैकअप वाला फोन ढूंढ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO Neo 11 Ultra में X-axis linear motor दिया जा सकता है। जो गेमिंग और हैप्टिक फीडबैक को बेहतर कर सकता है। फोन को IP68/IP69 रेटिंग मिलने की भी बात कही गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की जानकारी सामने आई है।
आखिर में आपको बताते चलें कि iQOO Neo 11 Ultra चीन में आ रहा है। इसके ग्लोबल या इंडिया में आने को लेकर जानकारी नहीं मिली है। यदि आप चीन में है तो इस फोन के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











