iQOO Neo 12 के शुरुआती स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकता है 2K डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Join Us icon

iQOO अपनी अगली फ्लैगशिप Neo सीरीज पर काम कर रहा है। इससे जुड़ा लीक पहली बार समाने आया है। यह जानकारी वीबो पर टिपस्टर Smart Pikachu ने शेयर की है। जिसमें फोन के शुरुआती स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग फीचर्स सामने आ गए हैं। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने iQOO 15 के साथ iQOO Neo 11 को लॉन्च किया था। वहीं, अब उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर में iQOO 16 के साथ नया iQOO Neo 12 पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला हाई-एंड डिस्प्ले दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह स्क्रीन गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। जो इसे कंपनी के पावरफुल गेमिंग फोंस में शामिल कर सकता है।

iqoo-neo-12-leak-specs-snapdragon-8-elite-gen-5-active-cooling-system

सबसे खास बात यह है कि iQOO आगामी iQOO Neo 12 फोन के लिए दो अलग-अलग कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक एक्सटर्नल एक्सेसरी-बेस्ड कूलिंग सॉल्यूशन और दूसरा फोन के अंदर इंटीग्रेटेड एक्टिव कूलिंग सिस्टम टेस्ट कर रही है। यदि ऐसा होता है तो यह Neo सीरीज का अब तक का सबसे एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी फोन का तापमान कंट्रोल में रखा जा सकता है।

iQOO Neo 12 के बाकी स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Neo 11 को देखकर नए मॉडल से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। पूर्व मॉडल को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसमें अपनी खुद की Q2 चिप भी दी थी, जो गेमिंग और हेवी टास्किंग को बेहतर तरीके से हैंडल करने में मदद करती है।

गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए iQOO Neo 11 में 8000mm² हीट डिसिपेशन एरिया और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट वाली अल्ट्रा-सेंसिटिव टच चिप दी गई थी। फोन में 6.82 इंच की 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई थी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती थी। इसके अलावा इसमें 50MP Sony LYT700V OIS कैमरा, 7500mAh silicon-carbon बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी देखने को मिली थीं।

माना जा रहा है कि iQOO Neo 12 में कंपनी और भी ज्यादा पावरफुल गेमिंग फीचर्स, बेहतर कूलिंग सिस्टम और नई AI आधारित ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी दे सकती है। अगर यह फोन सच में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है, तो इसका मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus, realme और Redmi K सीरीज के फोंस से हो सकता है।

फिलहाल कंपनी की तरफ से iQOO Neo 12 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती लीक्स आने के बाद लगता है कि आने वाले दिनों में और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here