
Vivo का सब-ब्रांड iQOO भारत में 26 अप्रैल को iQOO 7 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के लॉन्चिंग से पहले कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को जोर-शोर से प्रमोट कर रही है। iQOO ने इस स्मार्टफोन टीज करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर कुछ ऐसा रिवील किया है जो इससे पहले किसी को मालूम नहीं था। इसके साथ ही वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग iQOO 7 सीरीज को भारत में 40 हजार रुपये से कम की क़ीमत में पेश करेगा। ऐसे में iQOO 7 सीरीज भारत में Qualcomm Snapdragon 888 के साथ आने वाला सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन होगा।
iQOO 7 को अमेजन में टीज करते हुए जो इमेज शेयर की है उसके मुताबिक, भारत में लॉन्च होने वाला iQOO 7 चीन में पेश किए से अलग होगा। टीजर में शेयर फोटो से पता चलता है कि भारत में लॉन्च होने वाला iQOO 7 चीन में लॉन्च किया iQOO Neo5 का रिब्रांड वर्जन होगा। यहीं कारण है कि iQOO ने Neo5 को कंपनी ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) में लिस्ट किया था। यह भी पढ़ें : BSNL यूजर्स के साथ हो रहा है Online Fraud, ये फर्जी SMS कर देंगे बैंक अकाउंट खाली, कंपनी ने किया अलर्ट जारी
ऐसे में iQOO 7 सीरीज भारत में न सिर्फ सबसे सस्ता Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा। बल्कि ये सीरीज सबसे सस्ते Snapdragon 870 चिपसेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा। ऐसे में iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर OnePlus 9R, vivo X60, और शाओमी के लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन Mi 11X सीरीज़ के साथ होना है।
फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगा कि iQOO 7 का इंडियन वेरिएंट चीन में लॉन्च किए iQOO Neo5 जैसा ही होगा। ऐसा इसलिए है कि भारत में आने वाला iQOO 7 Legend BMW M Motorsport Edition स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं चीन में इस स्पेशल एडिशन फोन को 120W फ़ास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया था।





















