iQOO Neo 7 Pro 5G इंडिया प्राइस हुआ लीक, देखें कितना हो सकता है रेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/iqoo-neo7-pro-5g.jpg
Highlights

आईकू नियो 7 प्रो 5जी फोन 4 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होने वाला है। फोन की कई डिटेल्स कंपनी द्वारा टीज़ की जा चुकी है जिनमें प्रोसेसेर इत्यादि का खुलासा हुआ है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही इस आईकू फोन की कीमत भी लीक के जरिये सामने आ गई है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने iQOO Neo 7 Pro 5G इंडिया प्राइस की जानकारी दी है जिसकी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।

आईकू नियो 7 प्रो का रेट (लीक)

  • 8GB RAM + 128GB Storage = 35,999
  • ​ट्वीटर के जरिये टिपस्टर ने अनुमान जताया है कि iQOO Neo 7 Pro 5G फोन भारत में 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस बताया गया है जो बेस मॉडल होगा। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत भी 40,000 रुपये से कम ही रहेगी।

    आईकू नियो 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.78″ 144Hz Display
  • Snapdragon 8+ Gen 1
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Front Camera
  • 120W Fast Charging
  • 5,000mAh Battery
  • प्रोसेसर : आईकू इस बात की सार्वजनिक घोषणा कर चुकी है कि नियो 7 प्रो 5जी फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा।

    गेमिंग : कंपनी ने इस बात की जानकारी भी दे दी है कि iQOO Neo 7 Pro 5G में इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप भी दिया जाएगा जो हैवी गेम्स को स्मूथ प्रोसेस करेगा।

    डिस्प्ले : iQOO Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5के एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस हो सकती है।

    रियर कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नियो 7 प्रो 5जी में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें OIS फीचर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद हो सकता है।

    सेल्फी कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Neo 7 Pro 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

    बैटरी : पावरबैक के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

    चार्जिंग : यह आईकू फोन 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है जो बड़ी बैटरी को मिनटों में चार्ज कर सकता है।

    अन्य फीचर्स : इसमें 3.5एमएम जैक, आईपी रेटिंग, एनएफसी और डुअल सिम, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर्स देखने के मिल सकते हैं।