Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा iQOO Neo 7 Pro 5G फोन, 4 जुलाई को होगी इंडिया में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/iQOO-Neo-7-Pro-price-revealed-in-leak.jpg
Highlights

iQOO Neo 7 Pro 5G भारत में 4 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी लगातार इस मोबाइल फोन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये टीज़ कर रही है। वहीं अब नई जानकारी देते हुआ आईकू इंडिया ने खुलासा कर दिया है कि नियो 7 प्रो 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर काम करेगा।

iQOO Neo 7 Pro 5G प्रोसेसर

कंपनी ने साफ कर दिया है कि 4 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होने जा रहे आईकू नियो 7 प्रो 5जी में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस चिपसेट को 1.3मिलियन से भी ज्यादा एनटूटू स्कोर प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि यह 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। नियो 7 प्रो 5जी में इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप भी दिया जाएगा जो हैवी गेम्स को स्मूथ प्रोसेस करेगा।

iQOO Neo 7 Pro 5G प्राइस (लीक)

बीतें दिनों सामने आए लीक की मानें तो आईकू नियो 7 प्रो 5जी फोन इंडिया में 16जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हो सकता है। यह फोन का टॉप वेरिएंट हो सकता है जिसकी कीमत 40,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है। वहीं नियो7 प्रो 5जी की शुरूआती कीमत 32,000 रुपये के करीब रखी जा सकती है।

iQOO Neo 7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

  • 6.78″ 144Hz Display
  • Snapdragon 8+ Gen 1
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Front Camera
  • 120W Fast Charging
  • 5,000mAh Battery
  • डिस्प्ले: लीक के अनुसार iQOO Neo 7 Pro 5G में 1260 x 2800 का पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस देखने को मिलेगी।

    प्रोसेसर: यह आईकू फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

    कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Neo 7 Pro में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें OIS फीचर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद हो सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

    बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है।

    अन्य फीचर्स: फोन में सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ, Wifi, जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।