iQOO Neo 7 Pro इंडिया प्राइस हुआ लीक, 16GB RAM के साथ 20 जून को कर सकता है इंडिया में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/iQOO-Neo-7-Pro-price-revealed-in-leak.jpg
Highlights

iQOO भारत में नया नियो सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से डिवाइस की जानकारी नहीं मिली है लेकिन लीक रिपोर्ट में फोन को iQOO Neo 7 Pro कहा जा रहा है। डिवाइस के नाम के साथ फोन के स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुकी हैं वहीं, अब फोन प्राइस से जुड़ा लीक भी सामने आ गया है। लीक कीमत के साथ ही अनुमानित स्पेक्स की डिटेल आगे देख सकते हैं।

iQOO Neo 7 Pro लीक कीमत

टिप्सटर पारस गुगलानी ने iQOO नियो सीरीज स्मार्टफोन के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर डिटेल शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार iQOO Neo 7 Pro इंडिया में 38,000 रुपये से 42,000 रुपये में पेश हो सकता है। फोन को आने वाले 20 जून को बाजार में लाया जा सकता है। डिवाइस के लिए यूजर्स को एकमात्र ब्लैक कलर मिल सकता है।

iQOO Neo 7 Pro स्टोरेज ऑप्शन (लीक)

टिप्सटर ने बताया है कि कंपनी फोन को 16GB तक रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में ला सकती है। हालांकि जो कीमत बताई गई है वो बेस मॉडल की है या टॉप मॉडल की यह कह पाना अभी मुश्किल है। इसके अलावा हाल ही में एक और टिपस्टर अभिषेक यादव ने फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था जिसकी डिटेल आगे दी गई है।

iQOO Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)