
आईक्यू आने वाले कुछ दिनों में अपनी नियो सीरीज का विस्तार कर सकता है बताया जा रहा है कि इसके तहत iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन घरेलू बाजार चीन में लाए जा सकते हैं। यहीं नहीं इन्हें बाद में भारत सहित अन्य मार्केट में भी एंट्री मिल सकती है। हालांकि अभी कंपनी का ऐलान होना बाकी है लेकिन पहले ही डिवाइस का शुरुआती ढांचा और इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। आइए, आगे इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।
iQOO Neo 9 सीरीज लीक
iQOO Neo 9 सीरीज के दोनों मोबाइल को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने जानकारी पेश की है।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि मोबाइल का शुरुआती ढांचा शेयर किया गया है।
- फ्रंट पैनल को देखकर लगता है कि डिवाइस फ्लैट डिस्प्ले के साथ एंट्री ले सकते हैं। इसमें पर पंच होल नॉच भी नजर आता है।
- फोन के बैक पैनल की बात करें तो इसमें दो बड़े कैमरा माड्यूल और एलईडी फ्लैश दिख रहा है राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं।
- यह भी कहा जा रहा है कि यह नए फोंस नियो 8 सीरीज के मुकाबले और भी पतला फोन होंगे।
- इसके अलावा मोबाइल के स्पेसिफिकेशन के बारे में लीक जानकारी नीचे दी गई है।
iQOO Neo 9 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: लीक के अनुसार iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है इस पर 1.5के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो लीक में सामने आया है कि नियो सीरीज डिवाइस OIS सपोर्ट रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकते हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX9820 प्राइमरी लेंस लगाया जा सकता है, इसके साथ अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: इस सीरीज के सामान्य Neo 9 मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जबकि Neo 9 Pro में डीमेंसिटी 9300 चिपसेट की पेशकश की जा सकती है।
- बैटरी: दोनों डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस हो सकते हैं। जबकि चार्जिंग स्पीड के मामले में Neo 9 Pro में शानदार 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो दोनों फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित ओरिजिन ओएस का सपोर्ट मिल सकता है।
- स्टोरेज: इस लीक में डाटा स्टोरेज के मामले में जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह डिवाइस 12जीबी तक रैम +256जीबी या 512जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट कर सकते हैं।












