iQOO Neo 9S Pro+ जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर डिटेल आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Neo 9s Pro+ V2403A मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट का उपयोग हो सकता है।
  • यह मोबाइल अगले महीने जुलाई में घरेलू बाजार चीन में आ सकता है।

आईक्यू ने पिछले महीने होम मार्केट में अपना iQOO Neo 9S Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब इसके अपग्रेड iQOO Neo 9S Pro+ को लाया जा सकता है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ इससे पहले डिवाइस ने MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर मौजूदगी दर्ज करवाई है। जिससे इसके जल्द पेश होने की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग और संभावित फीचर्स को विस्तार से जानते हैं।

iQOO Neo 9s Pro+ एमआईआईटी लिस्टिंग

  • आईक्यू के नए स्मार्टफोन को एमआईआईटी सर्टिफिकेशन (Ministry of Industry and Information Technology) प्लेटफार्म पर V2403A मॉडल नंबर के साथ जगह मिली है। जिसे iQOO Neo 9s Pro+ माना जा रहा है।
  • iQOO Neo 9s Pro+ MIIT लिस्टिंग में मॉडल नंबर के अलावा बताया गया है की यह 5G सपोर्ट वाला होगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में मोबाइल में एंड्राइड 14 मिलने की बात सामने आई है।
  • बता दें कि इस प्लेटफार्म पर आने से लग रहा है कि नया मोबाइल अगले महीने जुलाई में घरेलू बाजार चीन में आ सकता है।

iQOO Neo 9s Pro+ के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: iQOO Neo 9s Pro+ में यूजर्स को 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले प्रदान किया जा सकता है इस पर 1.5के पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
  • चिपसेट: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो लीक के अनुसार ब्रांड स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट का उपयोग कर सकता है। यानी कि यह परफॉर्मेंस के मामले में तगड़ा होगा।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में 16GB तक LDDR5x RAM+ 1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलने के बात सामने आई है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता हहै। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में यह स्मार्टफोन 5160mAh की बड़ी बैटरी से लैस रखा जा सकता है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो iQOO Neo 9s Pro Plus फोन को एंड्राइड 14 के साथ एंट्री दी जा सकती है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here