iQOO Neo 11S की डिटेल्स लीक, मिल सकती है 9,000mAh+ बैटरी और नया Dimensity 9500 चिपसेट

Join Us icon

iQOO अपने नए नियो सीरीज फोन iQOO Neo 11S को लेकर चर्चा में है। हालांकि कंपनी ने इसका ऐलान नहीं किया है, इससे पहले ही स्मार्टफोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां ऑनलाइन सामने आ गई हैं। लेटेस्ट लीक के अनुसार, यह दमदार MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 9,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी और 2K डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Neo 11S स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, iQOO Neo 11S में MediaTek के आगामी Dimensity 9500 चिपसेट का खास कस्टमाइज्ड वर्जन दिया जा सकता है। बताया गया है कि इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ी कम रह सकती है, लेकिन iQOO इसके लिए सॉफ्टवेयर लेवल पर खास ऑप्टिमाइजेशन कर सकता है। इससे गेमिंग परफॉरमेंस, सिस्टम स्टेबिलिटी और पावर एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले साल चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 11 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया था।

iqoo-neo11s-specifications-leaked

लीक में यह भी कहा गया है कि iQOO Neo 11S में 2K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपने प्राइस सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें Dimensity 9500 चिपसेट के साथ 2K स्क्रीन देखने को मिल सकता है। फोन में 9,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की बात कही गई है। जो इसे अपने पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी वाला डिवाइस बना सकती है।

टिप्स्टर ने पूर्व में आई रिपोर्ट में दावा किया था कि iQOO Neo 11S को कई स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB मॉडल शामिल हो सकते हैं। वहीं, फोन को Light White, Shadow Black और Wind Chaser जैसे कलर्स में पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद नहीं है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार आगामी iQOO Neo 11S में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 + IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल सकती है। वहीं, कथित तौर पर V2545A मॉडल नंबर वाले इस स्मार्टफोन को Geekbench पर भी देखा गया है। लिस्टिंग में यह डिवाइस 16GB RAM, Android 16 और सिंगल-कोर टेस्ट में 3,395 तथा मल्टी-कोर टेस्ट में 10,312 स्कोर के साथ स्पॉट हुआ था।

फिलहाल iQOO ने Neo 11S को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में इन सभी जानकारियों को फाइनल नहीं माना जा सकता है। अगर ये डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो iQOO Neo 11S गेमिंग और पावरफुल परफॉरमेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here