
iQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी लगातार फोन के फीचर्स से जुड़े नए टीजर जारी कर रही है। वहीं, अब इसकी कीमत को लेकर भी पुष्टि हो गई है। iQOO के अनुसार आगामी iQOO Z11 की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम होगी। बता दें कि यह भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसे Z11 सीरीज के तीसरे मॉडल के रूप में लाया जा रहा है। इसमें पहले ही Z11 Lite और Z11x आ चुके हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11 प्राइस रेंज कंफर्म
iQOO ने अपने नए टीजर के जरिए बताया है कि iQOO Z11 5G की कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी। हालांकि यह बेस मॉडल का प्राइस हो सकता है। इसके साथ ऑफर्स भी मिल सकते हैं। वहीं, टॉप मॉडल 40 हजार रुपये से ऊपर भी जा सकता है।
Big screen, easy on the eyes. 👀✨
The iQOO Z11 brings a 6.8″ 1.5K AMOLED Curved Display with a 144Hz refresh rate, 5000 nits peak brightness, and eye-care features designed to make every scroll, stream, and session easier on your eyes.
Because a great display should look good… pic.twitter.com/BocCItP3XM
— iQOO India (@IqooInd) August 10, 2026
इस कीमत के साथ iQOO Z11 5G अपनी सीरीज का सबसे महंगा मॉडल बन जाएगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Redmi Turbo 5, realme 16 Pro और Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। कलर्स के मामले में आगामी iQOO Z11 को भारत में Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
iQOO Z11 5G के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Z11 5G में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगी। जबकि इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.82 प्रतिशत होगा। कंपनी डिस्प्ले में कई आई-केयर फीचर्स भी दे रही है। इनमें Eye Protection Mode, Sleep Comfort Mode और Anti-Fatigue Brightness Adjustment शामिल हैं।
परफॉरमेंस के लिए iQOO Z11 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा। खास बात यह है कि भारत में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन बनेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें Circle to Search, AI Captions, AI Creation और AI Routing शामिल हैं।
iQOO Z11 के भारतीय मॉडल में 7,050mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, यह चीन में उपलब्ध मॉडल की 9,020mAh बैटरी से कम है, लेकिन इसके बावजूद 7,050mAh क्षमता इसे बढ़िया ऑप्शन बना सकती है। कंपनी फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश कर रही है जो गेमिंग, मल्टीमीडिया और लंबे बैटरी बैकअप को पसंद करते हैं।
20 अगस्त को होगा लॉन्च
iQOO Z11 को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम होने की बात कंफर्म कर दी है, लेकिन सटीक कीमत और सभी वेरिएंट्स की जानकारी लॉन्च के दिन सामने आएगी। हम आपको लॉन्च डे पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











