
iQOO के अपकमिंग iQOO Z11 मॉडल का ग्लोबल वर्जन पहली बार Geekbench पर नजर आया है। जिससे इसके अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि यह वैरियंट चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग दिखाई दे रहा है। क्योकि इसमें जो चिपसेट मिलने की जानकारी मिली है वो अलग है। आइए, आगे बेंचमार्किंग डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, iQOO Z11 का ग्लोबल वर्जन मॉडल नंबर I2512 के साथ स्पॉट हुआ है। इसमें Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। यह बदलाव इसलिए खास है क्योंकि चीन में लॉन्च हुए वर्जन में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया गया था। यानी कंपनी अलग-अलग मार्केट के लिए अलग चिपसेट का पैटर्न अपना सकती है।
iQOO Z11 I2512 Geekbench listing confirms Snapdragon SoC.
Specifications:
⬛ Snapdragon 7s Gen 4 QTI SM7635
• 1 core @ 2.71 GHz
• 3 cores @ 2.40 GHz
• 4 cores @ 1.80 GHz
🎮 Adreno 810 GPU
💾 12GB RAM
🍭 Android 16Geekbench CPU scores:
Single-core: 1,214
Multi-core: 3,091 pic.twitter.com/IBHFr4iv9a— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) April 30, 2026
Geekbench लिस्टिंग में दिए गए CPU कॉन्फिगरेशन से चिपसेट की पुष्टि होती है। इसमें 2.71GHz पर क्लॉक किया गया एक प्राइम कोर, 2.40GHz के तीन कोर और 1.80GHz के चार कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU दिया गया है। यह डिवाइस 12GB RAM और Android 16 के साथ लिस्ट हुआ है, जिससे साफ है कि यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench पर iQOO Z11 फोन ने सिंगल-कोर में 1,214 और मल्टी-कोर में 3,091 का स्कोर हासिल किया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट के हिसाब से अच्छा माना जा सकता है।
iQOO Z11 के चिपसेट में बदलाव होने की उम्मीद है, लेकिन बैटरी और चार्जिंग जैसे फीचर्स ग्लोबल और चीनी दोनों वर्जन में समान रह सकते हैं। चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 90W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यदि यही फीचर्स ग्लोबल मॉडल में भी मिलते हैं, तो यह फोन बैटरी के मामले में शानदार साबित हो सकता है।
iQOO Z11 का ग्लोबल वर्जन पहले ही इंडोनेशिया के SDPPI और थाईलैंड के NBTC जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ चुका है, जो आमतौर पर जल्द लॉन्च का संकेत देते हैं। हालांकि फिलहाल भारत में इसकी एंट्री को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। संभव है कि कंपनी इसे लेकर आने वाले दिनों में ऐलान कर सकती है।
आगामी iQOO Z11 का ग्लोबल वर्जन अलग चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, लेकिन इसके बाकी फीचर्स काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है। जिससे ग्लोबली ग्राहकों को दमदार मिड रेंज विकल्प मिल सकता है। हालांकि देखना होगा कि कंपनी इसे कब और किन मार्केट्स में लॉन्च करती है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









