
iQOO अपनी लोकप्रिय Z-सीरीज का विस्तार कर रहा है। यह हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Z11x के बाद कंपनी के एक और किफायती स्मार्टफोन के रूप में iQOO Z11 Lite नाम से लॉन्च होगा। आगामी फोन बजट सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। माना जा रहा है कि बढ़ती स्मार्टफोन कीमतों के बीच यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए नया विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11 Lite की डिटेल्स
लॉन्च से पहले iQOO Z11 Lite को Google Play Console डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। जहां इसकी रेंडर इमेज और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। इससे लगता है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है।
कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार iQOO Z11 Lite को जुलाई 2026 के मिड में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने वाला है। यही चिपसेट पिछले साल भारत में लॉन्च हुए iQOO Z10 Lite 5G में भी दिया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी।
आगामी नए मॉडल iQOO Z11 Lite में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो पुराने Z10 Lite की 6,000mAh बैटरी से बड़ी होगी। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की बात कही गई है। जो पिछले मॉडल की 15W चार्जिंग की तुलना में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
iQOO Z11 Lite फोन में OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। इसके अलावा AI आधारित कंटेंट क्रिएशन और AI कैप्शनिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। यानी iQOO बजट सेगमेंट में भी AI का बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है।
भारत कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल प्राइस शेयर नहीं किया गया है, लेकिन iQOO Z11 Lite की भारत कीमत iQOO Z11x से कम रखी जा सकती है। बता दें कि iQOO Z11x की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वैरियंट 26,999 रुपये तक जाता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि iQOO Z11 Lite को 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में लाया जा सकता है।
भारतीय बाजार में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में iQOO का यह नया स्मार्टफोन Lava, POCO और itel जैसे ब्रांड्स के डिवाइस को टक्कर दे सकता है।हालांकि और जानकारी सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।
अगर कंपनी 6,500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स और कम कीमत में फोन लाती है तो iQOO Z11 Lite बजट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप कम कीमत वाला ऑप्शन देख रहे हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










