iQOO Z6 4G फोन 27 अप्रैल को हो सकता है इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स के साथ प्राइस भी आया सामने

iQOO ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z6 5G लॉन्च किया है जो 15,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। 50MP Camera, Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट और 5,000mAh Battery से लैस इस मोबाइल फोन के बाद अब कंपनी आने वाली 27 अप्रैल को iQOO Z6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वहीं अब इस ब्रांड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है कि इसी दिन यानी 27 अप्रैल को iQOO Z6 4G भी इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। एक ताजा लीक में बाजार में आने से पहले ही आईकू ज़ेड6 4जी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।
iQOO Z6 4G को लेकर बताया जा रहा है कि यह मोबाइल भी भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाली 27 अप्रैल को iQOO Z6 Pro के साथ-साथ iQOO Z6 4G मॉडल भी इंडियन मार्केट में अनविल किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने इस आगामी स्मार्टफोन को पर्दे में ही रखा है लेकिन लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट से लैस हो कर आएगा तथा बाजार में इस आईकू ज़ेड6 4जी मॉडल का प्राइस iQOO Z6 5G के समान ही देखने को मिलेगा।
iQOO Z6 4G का प्राइस
आईकू ज़ेड6 4जी को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन इंडियन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज तथा सबसे बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ बाजार में आ सकता है। लीक में दावा किया गया है कि iQOO Z6 4G का प्राइस 14,999 रुपये से शुरू होगा तथा यह मोबाइल फोन Black और Blue कलर में 4 मई से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO Z6 4G की स्पेसिफिकेशन्स
आईकू ज़ेड6 4जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह डिसप्ले एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। एंडरॉयड 12 आधारित फनटचओएस 12 से लैस इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ एड्रेनो 610 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।
iQOO Z6 4G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो आईकू जेड6 4जी फोन 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।