
91मोबाइल्स ने कुछ ही दिन पहले एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि मार्च में iQOO अपनी Z-सीरीज का विस्तार करते हुए नया फोन iQOO Z7 इस माह मार्च में लॉन्च होगा। हालांकि, उस समय लॉन्च डेट को लेकर कोई लीक व रिपोर्ट सामने नहीं आई थी। लेकिन, अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 21 मार्च 2023 को यह हैंडसेट इंडिया में लॉन्च किया जाएगा जो कि पिछले साल पेश किए गए iQOO Z6 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।
iQOO Z7 लॉन्च डेट लीक
एक फेमस टिप्सटर Oneily Gadget ने ट्विट कर जानकारी दी है कि नए गूगल एड के अनुसार March 21st को iQOO Z7 लॉन्च किया जाएगा। ट्विटर में स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि गूगल सर्च में लिखा आ रहा, “iQOO Z7 – Slay, Stream, Shoot, Repeat – Launching 21st March 2023”। इसे भी पढ़ें: 120W Charging और 12GB RAM के साथ पावरफुल iQOO Neo 7 हुआ इंडिया में लॉन्च, फोन है गेमिंग के लिए खास
iQOO Z7 5G is officially launching on March 21, 2023 in India.#iQOO #iQOOZ7 pic.twitter.com/ZuIlzOtChX
— Oneily Gadget (@OneilyGadget) March 5, 2023
इसके अलावा, स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि फोन कई तरह की सुविधाओं से लैस होगा। वहीं, iQOO के लॉन्च के समय कुछ एक्सचेंज ऑफर और बैंक कैशबैक मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, अभी सर्च करने पर गूगल सर्च क्वेरी अब लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं आ रही है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 11 vs iQOO 11 : कीमत, डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में कौन है सबसे बेस्ट
कंपनी iQOO Z7 को पहले कर चुकी है टीज
आपको याद दिला दें कि iQOO इंडिया के सीईओ Nipun Marya ने कुछ समय पहले अपकमिंग iQOO Z7 लॉन्च को लेकर एक टीजर ट्विटर पर शेयर किया गया है। हालांकि, टीजर में लॉन्च डेट को लेकर या कोई और जानकारी शेयर नहीं की गई थी। लेकिन, टीजर से साफ था कि फन में बड़ा वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और डुअल एलईडी प्लैश होगा।
माना जा रहा है कि रियर पर OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर (optical image stabilisation) सपोर्ट होगा। वहीं, फोन को Teal कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा अभी तक फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद हम कर सकते हैं कि आने वाले समय में इस फोन को लेकर ऑफिशियल जानकारी जल्द सामने आई है।












