iQOO Z7 Pro 5G जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने शेयर किया टीजर

Join Us icon
Highlights

  • कंपनी के सीईओ निपुण मार्या ने टीजर इमेज शेयर की है। 
  • डिवाइस में कर्व डिस्प्ले होने की जानकारी दी गई है।
  • फोन को अगले महीने की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

iQOO कंपनी ने इसी साल मार्च में iQOO Z7 स्मार्टफोन को भारत में एंट्री दी थी। वहीं, अब इसके प्रो मॉडल iQOO Z7 Pro 5G का लॉन्च भी दूर नहीं है। दरअसल कंपनी के सीईओ ने खुद नए फोन का टीजर इमेज पेश करते हुए डिटेल शेयर की है। यह नया मोबाइल कुछ बेहतर स्पेसिफिकेशंस और अपग्रेड के साथ बाजार में आने की उम्मीद है। आइए, आगे आपको इसकी लॉन्च टाइमलाइन और अन्य जानकारी विस्तार से बताते हैं।

iQOO Z7 Pro 5G टीजर इमेज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी के सीईओ निपुण मार्या ने आईक्यू के नए प्रो डिवाइस की लॉन्च जानकारी शेयर की है।

  • पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हमारा नया डिवाइस जल्द ही लॉन्च होगा। इसके साथ ही उन्होंने नए डिवाइस में कर्व डिस्प्ले होने की जानकारी भी दी है।
  • आप टीजर इमेज में देख सकते हैं कि नया डिवाइस कर्व पैनल और पंच होल कट आउट डिजाइन के साथ नजर आ रहा है।
  • अगर लॉन्च टाइम लाइन की बात करें तो कंपनी सीईओ ने कमिंग सून लिखा हुआ है यानी कि डिवाइस की एंट्री इस महीने के आखिर या फिर अगले महीने की शुरुआत में की जा सकती है।

क्या हो सकती है कीमत (संभावित)

बता दें कि फिलहाल बाजार में मौजूद iQOO Z7 5G मोबाइल 21,990 रुपये में सेल किया जा रहा है यह कीमत फोन के 6GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट की है। वहीं, अगर बाजार में iQOO Z7 Pro 5G मॉडल आता है तो इसकी कीमत करीब 4 या 5 हजार बढ़ सकती है। हालांकि आगे देखना होगा कि कंपनी इसमें प्रोसेसर, डिस्प्ले सहित क्या अलग बदलाव करती है। आगे आप इसके सामान्य मॉडल iQOO Z7 5G की डिटेल देख सकते हैं।

iQOO Z7 5G स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: iQOO Z7 5G में 6.38 इंच का फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2400×1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: फोन में 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला मीडियाटेक डिमेनसिटी 920 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली जी68 जीपीयू सपोर्ट मिलता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह फोन 6जीबी रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: iQOO Z7 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश और ओआईएस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।
  • बैटरी: पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 4,500एमएएच बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है।
  • OS: यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 पर बेस्ड है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here