लॉन्च से पहले ही लीक हुआ iQOO Z7 Pro 5G इंडिया प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स, अगले महीने भारत आ रहा यह फोन

Join Us icon

iQOO Z7 Pro 5G फोन इंडिया लॉन्च के ​लिए तैयार हो रहा है। बीते दिनों ही आइकू इंडिया के ​अधिकारी निपुण मार्या ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इस आगामी स्मार्टफोन को टीज़ किया था। कंपनी की ओर से हालांकि अभी फोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन एक ताजा लीक में बाजार में आने से पहले ही आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी इंडिया प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है, ये डिटेल्स आप यहां पढ़ सकते हैं।

iQOO Z7 Pro 5G प्राइस इन इंडिया (लीक)

टिपस्टर पारस गुगलानी ने आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी फोन की कीमत ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। टिपस्टर के मुताबिक इस फोन की शुरूआती कीमत 25,000 रुपये के करीब होगी तथा सबसे बड़े वेरिएंट का दाम 30,000 रुपये तक जाएगा। लीक के अनुसार iQOO Z7 Pro 5G को मार्केट में उसी प्राइस सेग्मेंट में उतारा जाएगा जिसमें पहले से ही OnePlus Nord CE 3 और Redmi Note 12 Pro 5G मौजूद है।

iQOO Z7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.78″ 120Hz AMOLED display
  • MediaTek Dimensity 7200
  • 12GB RAM + 256GB storage
  • 64MP Rear + 16MP Front Camera
  • 66W fast charging
  • 4,600mAh battery

स्क्रीन : लीक के अनुसार आईकू ज़ेड7 प्रो 5जी फोन को 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि फोन में कर्व्ड पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिलेगी।

प्रोसेसर : Z7 Pro 5G एंड्रॉयड 13 आधारित फनटचओएस 13 पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

मैमोरी : लीक के मुताबिक नया आईकू फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में पेश हो सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम दी जा सकती है तथा बड़े वेरिएंट में 12जीबी देखने को मिल सकती है। स्टोरेज के तौर पर 128जीबी मैमोरी व 256जीबी मैमोरी इस फोन में दी जा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए iQOO Z7 Pro 5G स्मार्टफोन में 4,600एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इस फोन में 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here