iQOO Z7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, 31 अगस्त को फोन करेगा एंट्री

iQOO ने अपनी iQOO Z7 सीरीज में नए मोबाइल को जोड़ने का ऐलान कर दिया है यह फोन iQOO Z7 Pro 5G नाम से आने वाले 31 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। वहीं, इससे पहले ही डिवाइस के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिपस्टर द्वारा सामने आई है। जिसकी डिटेल आप आगे के पोस्ट में देख सकते हैं।
iQOO Z7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने iQOO Z7 Pro 5G फोन के सभी स्पेसिफिकेशन को शेयर किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि डिवाइस Vivo S17e का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। नीचे शेयर की गई स्पेसिफिकेशन डिटेल्स दी गई है।
- डिस्प्ले: iQOO Z7 Pro 5G में 6.78 इंच एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में यूजर्स को MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर 4 नैनोमीटर प्रोसेस पर बेस्ड हो सकता है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी610 जीपीयू मिल सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस बताया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन तकनीक के साथ मिल सकता है। इस लेंस को 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा लेंस का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 66वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600mAh बैटरी दी जा सकती है।
- अन्य: मोबाइल में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गिलास बैक पैनल मिलने की बात सामने आई है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड हो सकता है।
iQOO Z7 Pro 5G की कीमत (लीक)
बताते चलें कि इस फोन की कीमत को लेकर पहले भी लीक सामने आ चुका है। बताया गया था कि, iQOO Z7 Pro 5G दो स्टोरेज में एंट्री लेगा। जिसका बेस मॉडल 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,990 रुपये का होगा। जबकि 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज ऑप्शन 24,990 रुपये में आएगा।