itel A100C जल्द हो सकता है लॉन्च, एफसीसी लिस्टिंग में दिखी स्मार्टफोन की जानकारी

Join Us icon

itel जल्द ही अपनी ए-सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। जिसे itel A100C नाम से मार्केट में एंट्री दी जा सकती है। इस डिवाइस का मॉडल नंबर A6611L के साथ FCC और WSCT डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके डिजाइन और बैटरी से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। उम्मीद की जा सकती है कि आगामी डिवाइस से कंपनी बजट में फोन लेने वालों को टारगेट कर सकती है। आइए, आगे इसकी लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

एफसीसी लिस्टिंग में पर सामने आई जानकारी के अनुसार itel A100C में रियर पैनल पर एक स्क्विरकल कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। जिसे आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। इसके पिल-शेप्ड डिजाइन के अंदर डुअल कैमरा सेंसर और डुअल LED फ्लैश देखने को मिल सकता है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन नजर आते हैं। वहीं, WSCT लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 4900mAh (रेटेड) और 5000mAh (टिपिकल) Li-ion Polymer बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस Bluetooth, Wi-Fi (2.4GHz) और LTE Band 2/4/5/7/12/17/26/38/41/66 सपोर्ट कर सकता है। जिससे साफ है कि यह एक 4G-ओनली डिवाइस हो सकता है।

लिस्टिंग्स में सामने आने के बाद माना जा सकता है कि itel इस डिवाइस की लॉन्चिंग की घोषणा आने वाले हफ्तों में कर सकता है। फिलहाल इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक से लगता है कि यह उन यूजर्स को अच्छा लग सकता है जो बेसिक फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

अभी कीमत सामने नहीं आई है लेकिन itel A100C सस्ते बजट में आ सकता है। इसलिए फोन का मुकाबला realme C63, Redmi A3 और Lava Yuva 4 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। ये सभी फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आते हैं और बड़ी बैटरी, डुअल कैमरा और बेसिक डिस्प्ले क्वालिटी जैसे फीचर्स प्रदान करते हैं। हालांकि itel अपनी किफायती कीमत से ग्राहकों को आकर्षित कर अच्छा विकल्प पेश कर सकता है।

अनुमान लगाया जा सकता है कि आगामी itel A100C स्मार्टफोन लगभग 6,500 से 8,000 रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है। इसलिए यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, 4G कनेक्टिविटी और डुअल कैमरा सेटअप हो तो यह आपके लिए सही विकल्प बन सकता है। जबकि अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप बेहतर डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और 5G सपोर्ट चाहते हैं तो अन्य ऑप्शंस देखे जा सकते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो बजट सीमित होने और नए यूजर्स के लिए यह फोन रुकने योग्य माना जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान में वक्त लग सकता है इसलिए आपको इसका इंतजार करना होगा। वहीं, हम कोई असल जानकारी आते ही आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें। (सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here