
कम कीमत में अच्छे स्मार्टफोन की पेशकश करने वाली Itel कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता itel A60S डिवाइस लेकर आ रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेज़न पर फोन के लॉन्च का टीजर सामने आया है। खास बात यह है कि मोबाइल में मेमोरी फ्यूजन तकनीक की मदद से 8GB तक रैम तक का पावर मिल जाएगा। वो भी मात्र 7 हजार से कम में दिया जाएगा। आइए, आगे आपको इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च से जुड़ी डिटेल बताते हैं।
itel A60S कब होगा लॉन्च
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर itel A60S का टीजर सामने आया है। जिसमें फोन के खास स्पेसिफिकेशन और मशहूर अभिनेता रितिक रोशन फोन को लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, टीजर में लॉन्च डेट की डिटेल नहीं है, लेकिन फोन कुछ ही दिनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। टीजर में कंपनी ने फोन को 7000 रुपये से कम में लॉन्च करने का दावा भी किया है।
itel A60S के स्पेसिफिकेशंस
- डिजाइन: itel A60S में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले नजर आ रहा है। बैक पैनल पर बढ़िया डिजाइन और बड़ा स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। जिसमें दो कैमरा एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। इसके साथ ही यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
- स्टोरेज: अमेज़न लिस्टिंग में आईटेल ए60एस 4 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम से लैस होनी की बात कही गई है। यानी यूजर्स को 8GB तक रैम सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जाएगी।
- डिस्प्ले: बता दें कि पिछले हफ्ते आईटेल A60S नाइजीरिया में लॉन्च हुआ था। इसमें 6.6 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। जो 720 x 1600 का पिक्सल रिजॉल्यूशन प्रदान करता है।
- प्रोसेसर: itel A60S में यूनिसोक SC9863A1 प्रोसेसर लगा है जो 1.6GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 5000 एमएएच बैटरी से लैस है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
आखिर में आपको बताते चलें कि अमेज़न लिस्टिंग और ऊपर बताए गए फीचर्स के साथ ही भारत में भी itel A60S एंट्री ले सकता है। अब देखना यह है कि कंपनी मोबाइल को कब ऑफिशयल करती है।










