
आईटेल का ए-सीरीज स्मार्टफोन itel A80 भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार है। ब्रांड द्वारा इसके लॉन्च को लेकर एक नया टीजर शेयर कर दिया गया है। इसमें यूजर्स को बजट रेंज में शानदार डिजाइन और दमदार 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि पिछले हफ्ते 91मोबाइल्स द्वारा एक नए मोबाइल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट शेयर की गई थी जो एकदम सटीक साबित हुई है। क्योंकि हमने भी A-श्रृंखला प्रोडक्ट के पेश होने की डिटेल दी थी। आइए, आगे आगे आपको लेटेस्ट ए80 के बारे में विस्तार से बताते हैं।
itel A80 इंडिया लॉन्च कंफर्म
- कंपनी ने अपने आधिकारिक साइट पर itel A80 स्मार्टफोन को टीज किया है। जिसमें डिवाइस के बैक पैनल डिजाइन को दर्शाया गया है।
- टीजर पोस्टर में “सबसे स्मूथ” लिखा है, जो हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले की तरफ इशारा करता हुई।
- itel A80 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ-साथ बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा है।
- एंट्री-लेवल सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए हाई-रिफ्रेश-रेट पैनल का उपयोग ग्राहकों को काफी लुभा सकता है।
- उम्मीद की जा रही है की ब्रांड द्वारा स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी जल्द शेयर की जाएगी और यह कुछ ही दिनों में आएगा।
itel A80 के स्पेसिफिकेशंस
- हमारे द्वारा शेयर की गई पूर्व जानकारी के अनुसार फोन की स्क्रीन 6.7 इंच की होगी। इस पर पंच होल पैनल दिया जाएगा।
- स्क्रीन पर ग्राहकों को स्लीक डायनेमिक बार भी देखने को मिलेगा। जहां ग्राहक अपने जरूरी नोटिफिकेशन देख पाएंगे।
- मोबाइल की स्क्रीन पर ग्राहकों को शानदार 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश होगी।
- आगामी itel Awesome A80 स्मार्टफोन में 128GB की मेमोरी क्षमता होने की उम्मीद है, जबकि यह कई रंगों में उपलब्ध होगा।
- कम कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ ब्रांड द्वारा 3 साल का फ्लुएंसी फीचर प्रदान करेगा। जिसकी मदद से ग्राहक 3 साल तक लेग फ्री परफॉर्मेंस का उपयोग कर पाएंगे।
- लीक में दावा किया गया है कि फोन के दमदार फीचर्स की मदद से मल्टी टास्किंग और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
- फोन में पीछे की तरफ 50MP का HDR कैमरा और आगे की तरफ 8MP का सेल्फी लेंस मिल सकता है।
- बैटरी के मामले में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अन्य खूबियों के मामले में IP54 रेटिंग मिल सकती है।



















