मात्र 1099 रुपये में लॉन्च हुई ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, जानें सभी फीचर्स

Join Us icon
itel-icon-2-smartwatch-india-launched-in-just-1099-rs-know-specifications
Highlights

  • Itel Icon 2 1.83 इंच के एचडी डिस्प्ले से लैस है।
  • इसमें हृदय गति और SpO2 की जांच की सुविधा है।
  • यह ब्लैक, ब्लू और रोज गोल्ड जैसे तीन कलर में आती है।

आईटेल ने भारतीय बाजार में अपने यूजर्स के लिए सस्ती ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। जिसे आइकॉन 2 (Itel Icon 2 smartwatch) नाम से लाया गया है। इसमें यूजर्स को 1.83 इंच का बड़ा एचडी डिस्प्ले, 550 निट्स ब्राइटनेस, 100 स्पोर्ट्स मोड, 550 निट्स ब्राइटनेस और पानी और धुल से बचाव वाली IP68 रेटिंग जैसा कई स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। आइए, आगे Itel Icon 2 की कीमत और फीचर्स जानते हैं।

Itel Icon 2 smartwatch के स्पेसिफिकेशंस

  • आईटेल आइकॉन 2 में यूजर्स को 1.83-इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जा रहा है। इस पर 550 निट्स ब्राइटनेस और दमदार 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। इसमें कुछ जरूरी कार्यों को करने हेतु नेविगेशन के लिए घूमने वाला क्राउन लगाया गया है।
  • स्मार्टवॉच सभी यूजर्स के लिए बनाई गई है यानी इसे हर उम्र वर्ग के लोग उपयोग कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर नजर रखने में रुचि रखने वालों के लिए डिवाइस में 100 से अधिक खेल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके साथ ही हृदय गति और SpO2 की जांच करने की भी सुविधा है।
  • यूजर्स Itel Icon 2 smartwatch से नींद को भी ट्रैक कर सकते हैं। यही नहीं इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विशेषताएं भी हैं।
  • स्मार्टवॉच को खास तौर पर IP68 रेटिंग से लैस रखा गया है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहती है।
  • अगर आप घड़ी से कॉल पर बात करना चाहते हैं तो इसमें ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट दिया गया है। यानी इसमें ब्लूटूथ कॉल और कांटेक्ट देखने का ऑप्शन है।
  • यह एआई वॉयस असिस्टेंट, कैमरा और म्यूजिक के लिए नियंत्रण जैसी अतिरिक्त स्मार्ट सुविधाओं से लैस है।
  • आइकॉन 2 स्मार्टवॉच में यूजर्स को 150 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं जिसकी मदद से अपनी पसंद अनुसार वॉच का लुक अलग बनाया जा सकता है।

Itel Icon 2 smartwatch की कीमत और उपलब्धता

  • आईटेल आइकॉन 2 स्मार्टवॉच मात्र 1,099 रुपये में पेश की गई है। जिसे खास तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो यह वॉच ब्लैक, ब्लू और रोज गोल्ड जैसे तीन कलर में आती है। इसके साथ एक अतिरिक्त स्ट्रैप की भी सुविधा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here