आईटेल मोबाइल का भारत में प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/Itel-Mobile-Phones-Price-List-in-India.jpg

अगर आप फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट हो रहे हैं, तो आईटेल (Itel) के फोन अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। आईटेल के पास 10000 रुपये से कम की रेंज में कई 5जी मोबाइल और 4जी मोबाइल उपलब्ध हैं। अगर बजट सीमित है, तो आईटेल मोबाइल के पास Itel Color Pro 5G, Itel P55 5G, itel A50, Itel S24, Itel A70, itel S23+ जैसे विकल्प मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं आईटेल मोबाइन फोन्स (Itel Mobile Phones) के प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से…

आईटेल मोबाइल का प्राइस इंडिया (2024)

फोन का नाम प्राइस
Itel Color Pro 5G 9,999 रुपये (6GB+128GB)
Itel P55 5G 8,499 रुपये (6GB+128GB)
itel A50 6,099 रुपये (3GB+64GB)
Itel S24 8,499 रुपये (8GB+128GB)
Itel A70 7,099 रुपये (4GB+256GB)
itel S23+ 13,990 रुपये (8GB+256GB)

itel Color Pro 5G

itel Color Pro 5G अपनी कीमत के हिसाब से शानदार वैल्यू देता है। यह फोन 10,000 रुपये से कम में 5G सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, ऐसे कैमरों के साथ आता है जो दिन और कम रोशनी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह फोन Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ आता है, जो डेली यूज के लिहाज से उपयोगी है। आप कैज़ुअल गेमिंग को भी इंज्वॉय कर सकते हैं।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

itel Color Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.6-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6080
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

Itel P55 5G

आईटेल पी55 5जी (itel P55) अपनी कीमत पर शानदार वैल्यू प्रदान करता है, खासकर 5G सपोर्ट इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह फोन डेली टास्क में अच्छा परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और एक ठीक-ठाक डिस्प्ले प्रदान करता है। हालांकि सीधी धूप में स्क्रीन को देखने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। कैमरा इसका सबसे मजबूत फीचर नहीं हैं, लेकिन दिन की रोशनी में यह ठीक-ठाक तस्वीरें खींचता है। itel P55 उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो बजट में 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

क्यों न खरीदें

क्यों न खरीदें

Itel P55 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.6-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6080
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB
रियर कैमरा 50MP+0.08MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

itel A50

itel A50 उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो कम बजट में बेहतर स्मार्टफोन चाहते हैं। हालांकि यह फोन कंपनी के ‘ऑल-राउंडर’ दावों को पूरी तरह से पूरा नहीं करता है, लेकिन इसका स्टाइलिश डिजाइन, सम्मानजनक डिस्प्ले और रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस इसे एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। इसकी चार्जिंग स्पीड और कैमरा औसत हैं, लेकिन डिजाइन, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में यह अपनी कीमत पर खरा उतरता है। आपको बता दें कि यह 5जी नहीं, बल्कि 4जी स्मार्टफोन है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

itel A50 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.6-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट 60Hz
प्रोसेसर Unisoc T603
रैम 3GB
स्टोरेज 64GB
रियर कैमरा 8MP
फ्रंट कैमरा 5MP
बैटरी 4000mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Itel S24

आईटेल एस 24 (itel S24) उन यूजर्स के लिए एक आदर्श विकल्प है जो कम बजट में भरोसेमंद और प्रभावी डिवाइस चाहते हैं। यह बड़े डिस्प्ले के साथ बेहतरीन मल्टीमीडिया अनुभव प्रदान करता है। इसमें DTS सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, मजबूत बैटरी लाइफ, स्टाइलिश डिजाइन और अच्छी डे-लाइट फोटोग्राफी है। हालांकि इसमें 5G सपोर्ट की कमी है और परफॉर्मेंस में कुछ सुधार की जरूरत है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Itel S24 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.56-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Helio G91
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 108MP+0.08MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

Itel A70

itel A70 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। फोन में अच्छा डिजाइन, डिस्प्ले और बेसिक फोटोग्राफी के लिए संतोषजनक कैमरा है। हालांकि अगर आप क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, तो अन्य विकल्पों पर विचार करना बेहतर होगा। वहीं बजट सीमित है और आप स्टोरेज के मामले में समझौता नहीं करना चाहते, तो itel A70 बेहतर विकल्प हो सकता है। यह डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और रोजमर्रा के कार्यों को संभालने में ठीक है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Itel A70 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.6-इंच HD+, IPS LCD
प्रोसेसर Unisoc T603
रैम 4GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 13MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

itel S23+

आईटेल एस23 प्लस (itel S23+) बजट फोन है। इसकी डिजाइन और बैटरी लाइफ अच्छी है। दिन की रोशनी में इसका कैमरा अच्छा काम करता है, लेकिन कम रोशनी में यह थोड़ा कमजोर पड़ता है। फोन का परफॉर्मेंस औसत है और इसमें 5G की सुविधा नहीं है। इसके अलावा, इसमें हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी नहीं हैं।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

itel S23 plus स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.78- इंच FHD+, AMOLED
रिफ्रेश रेट 60Hz
प्रोसेसर Unisoc T616
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 50MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13