6,000mAh battery और 10.1-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ 4G टैबलेट iTel PAD 1, प्राइस है 13 हजार से कम

टेक ब्रांड आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना पहला 4G कॉलिंग टैबलेट iTel PAD 1 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट डिवाईस 10.1 इंच की लार्ज आईपीएस डिस्प्ले और 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली पावरफुल 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है जिसकी कीमत सिर्फ 12,999 रुपये है। आगे आप 4G VoLTE + Wi-Fi सपोर्टेड आईटेल पैड 1 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व सेल की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
iTel PAD 1 Price
आईटेल पैड 1 भारतीय बाजार में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलती है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। iTel PAD 1 की सेल आज से ही शुरू हो गई है तथा इस टैब को ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स व ऑफलाईल रिटेल स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। पैड 1 टैबलेट मार्केट में deep grey और light blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।
iTel PAD 1 Specifications
आईटेल पैड 1 मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जो 1280 x 800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1 इंच की एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के चारों ओर चौड़े बेजल्स दिए गए हैं तथा उपरी बेजल पर सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस टैबलेट का डायमेंशन 241.37×160.16×8.2एमएम है। इस टैबलेट में 3.5एमएम और ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है।
iTel PAD 1 की बड़ी खूबी यही है कि इसमें सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टैबलेट 4जी नेटवर्क पर काम करने की क्षमता रखता है तथा वहीं साथ ही बिना सिम के भी इसे वाईफाई के जरिये कनेक्ट किया जा सकता है। 4जीबी रैम के साथ यह टैब 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह टैबलेट एंडरॉयड 12 ‘गो’ एडिशन पर काम करता है जिसमें गूगल गो ऐप्स को भी डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्स कम रैम व स्टोरेज पर भी स्मूथ प्रोसस करती है तथा इंटरनेट डाटा व बैटरी की खपत भी कम ही करती है। प्रोसेसिंग के लिए iTel PAD 1 में Unisoc SC9863A1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए जहां टैब के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए आईटेल पैड 1 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में 3.5एमएम और ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है।