
आइटेल ने पिछले साल बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन itel Power 70 पेश किया था जो 10000mAh battery की ताकत से लैस होकर आया था। दरअसल इस मोबाइल में 6000mAh बैटरी लगी थी और साथ ही एक खास तरह का मोबाइल कवर दिया गया था जिसमें 4000mAh बैटरी इनबिल्ट थी। यह बैटरी केस लगाए जाने के बाद फोन को 10000एमएएच की पावर मिलती थी। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर मॉडल itel Power 80 लेकर आ रही है।
itel Power 80 फोटो
आइटेल पावर 80 लॉन्च होने वाला है और इसकी फोटो व स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आ गई है। टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की है। नीचे लगी फोटो में आप देख सकते हैं कि जिसमें यह मोबाइल ऑरेंज कलर में सामने आया है। इस स्मार्टफोन की बैक लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro मॉडल्स से इंस्पायर्ड लग रही है। फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक आईफोन जैसा है।
सामने फोटो फोटो के अनुसार itel Power 80 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें डुअल एलइडी फ्लैश भी लगी है। फोटो में मोबाइल को केस के साथ दिखाया है जिसमें इनबिल्ट बैटरी लगी हो सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट पर पंच-होल स्क्रीन दी गई है। मोबाइल के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट लगा है और राइट फ्रेम पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन मौजूद है।
itel Power 80 स्पेसिफिकेशन्स
लीक में इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। यह एक 4जी फोन होगा और रिपोर्ट की मानें तो इसे Unisoc T7250 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 12नेनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया जाएगा।
itel Power 80 4G फोन को 720 × 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई फोटो के अनुसार यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया जाएगा। वहीं मोबाइल डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकती है। उम्मीद कर सकते हैं कि फोन स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर एक्स्ट्रा ग्लास लेयर भी चढ़ाई जाएगी।

आइटेल पावर 80 4जी स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिए जाने की बात लीक में कही गई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सस्ता स्मार्टफोन 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च होगा और कंपनी इसे 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।
itel Power 80 बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन होगा। लीक के अनुसार इसे 7000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन कवर में कितनी एमएएच बैटरी पावर होगी यह अभी सामने नहीं आया है। लेकिन देखा जाए तो इंटरनल बैटरी कैपेसिटी itel Power 70 की 6000एमएएच बैटरी से ज्यादा ही है। वहीं लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन आइटेल पावर 80 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।













