
आईटेल भारत सहित ग्लोबल बाजार में अपने सस्ते स्मार्टफोन की पेशकश के लिए जाना जाता है। फिलहाल जानकारी मिली है कि कंपनी द्वारा अपनी एस24 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर एस25 लाई जा सकती है। इसके तहत आना वाला itel S25 Ultra मोबाइल एसडीपीपीआई, डिक्लेरेशन ऑफ कन्फॉर्मिटी और टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिसमें कुछ प्रमुख खूबियां देखने को मिली हैं। उम्मीद है कि आगामी डिवाइस कम दाम में जल्द लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
itel S25 Ultra एसडीपीपीआई लिस्टिंग
- आईटेल के आगामी S25 Ultra स्मार्टफोन को मॉडल नंबर ‘S686LN’ के साथ इंडोनेशियाई SDPPI सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है।
- फोन का सर्टिफिकेट नंबर ‘104025/SDPPI/2024’ और PLG ID – ‘6083’ सामने आया है।
- खास बात यह है कि डिवाइस का नाम itel S25 Ultra भी SDPPI सर्टिफिकेशन में साफ देखा जा सकता है।
- यह लिस्टिंग पुष्टि करती है कि अपकमिंग डिवाइस जल्द ग्लोबल बाजार इंडोनेशिया में आ सकता है।
itel S25 Ultra टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग
- itel S25 Ultra स्मार्टफोन टीयूवी रीनलैंड डेटाबेस पर भी ‘S686LN’ मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है।
- डिवाइस को सर्टिफिकेट नंबर ‘JPTUV-165024’ के साथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
- स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी फोन में लिस्टिंग के अनुसार Li-ion पॉलिमर बैटरी दी जा सकती है जिसका साइज 4900mAh हो सकता है।
itel S25 Ultra डिक्लेरेशन ऑफ कन्फॉर्मिटी डिटेल्स
- डिक्लेरेशन ऑफ कन्फॉर्मिटी में itel S25 Ultra की बैटरी और चार्जिंग के बारे में जानकारी मिली है।
- सामने आया है कि आने वाले स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- itel S25 Ultra की 5000mAh बैटरी को चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, फोन का मॉडल नंबर ‘S686LN’ है।
बताते चलें कि इससे S24 सीरीज में केवल वेनिला S24 मॉडल आता है। जबकि S23 सीरीज में S23 और S23+ मॉडल थे। वहीं, लेटेस्ट लिस्टिंग से लग रहा है कि पहली बार आगामी 25 श्रृंखला में अल्ट्रा वैरियंट आ सकता है।
Itel S24 के स्पेसिफिकेशंस
Itel S24 इसी साल भारत में मात्र 10,999 रुपये लॉन्च किया गया था। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।
- डिस्प्ले: Itel S24 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का आईपीएस एचडी प्लस डिस्प्ले है। इस पर पंच होल डिजाइन, डायनेमिक बार तकनीक, 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में ऑक्टा कोर Mediatek Helio G91 चिपसेट लगा हुआ है।
- स्टोरेज: itel S24 में 8GB रैम+ 8GB मेमोरी फ्यूजन तकनीक का सपोर्ट है। जिससे 16GB तक रैम का पावर मिल जाता है। वहीं, 128GB स्टोरेज दिया गया है।
- कैमरा: स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला है। जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है।
- अन्य: itel S24 मोबाइल साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।
See All Competitors















