itel S9 Ultra TWS ईयरबड्स IPX5 रेटिंग, AI ENC के साथ भारत में लॉन्च: जानें कीमत और फीचर्स

Join Us icon
Highlights

  • itel S9 Ultra TWS ईयरबड्स डैजल ब्लैक और स्पेस ग्रे रंगों में उपलब्ध हैं।
  • ईयरबड्स देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
  • यह ब्लूटूथ 5.3, 10mm ड्राइवर्स और 360-डिग्री सराउंड बास के साथ आते हैं।

itel India ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करने के उद्देश्य से नए ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए हैं। इन्हें कंपनी ने S9 Ultra TWS नाम दिया है। जो कि बजट-फ्रेंडली होने के साथ ही कई खास फीचर्स जैसे AI ENC (एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसलेशन), ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी, 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ से लैस हैं। यह IPX5 रेटिंग होने के चलते वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट के साथ आते हैं। इन ईयरबड्स का ड्यूल-टोन डिजाइन और नया पर्लसेंट फिनिश इन्हें अन्य ईयरबड्स से अलग बनाता है। चलिए इन ईयरबड्स की कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

itel S9 Ultra TWS की कीमत और सेल डिटेल्स

itel S9 Ultra TWS ईयरबड्स को कंपनी ने मात्र 899 रूपये में लॉन्च किया है। यह एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से पूरे देश में उपलब्ध होंगे। हालांकि, अभी यह Amazon और Flipkart पर लिस्टेड नहीं हुए हैं। कंपनी इन ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है। ये ईयरबड्स स्पेस ग्रे और डैजल ब्लैक रंगों में उपलब्ध हैं।

itel S9 Ultra TWS ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशंस

  • ब्लूटूथ फीचर : ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 के जरिए कनेक्ट होते हैं और एंड्रॉइड और iOS प्लेटफॉर्म्स के साथ कम्पेटिबल हैं।
  • साउंड: ये ईयरबड्स 10mm ड्राइवर्स के साथ 360-डिग्री सराउंड बास टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं। साथ ही AI एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसलेशन (ENC) टेक्नोलॉजी से लैस ये ईयरबड्स कॉल्स और म्यूजिक सुनते समय बैकग्राउंड नॉइस को कम करते हैं।
  • बैटरी: itel S9 Ultra TWS ईयरबड्स का चार्जिंग केस 400mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 30 घंटे तक का नॉन-स्टॉप प्ले टाइम देता है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 28mAh की बैटरी है। इसका चार्जिंग केस USB टाइप-C पोर्ट के साथ आता है।
  • सुरक्षा और अन्य: IPX5 रेटिंग के कारण ये ईयरबड्स पसीने और पानी के छींटों से सुरक्षित रहते हैं। ये ईयरबड्स ड्यूल माइक्रोफोन्स, टच कंट्रोल्स (जैसे प्ले/पॉज, स्किप आदि) और वॉयस एक्टिवेशन के साथ आते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here