6000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन वाला हो सकता है itel Super 26 Ultra स्मार्टफोन, डिजाइन, फीचर्स हुए लीक

Join Us icon

itel ब्रांड जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन itel Super 26 Ultra पेश कर सकता है। यह डिवाइस कुछ समय पहले ही FCC सहित कुछ प्रमुख सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मौजूदगी दर्ज करवा चुका है। जिससे पहले ही इसके लॉन्च की संभावना बढ़ गई थी। वहीं, अब इसका पहला लुक और कुछ अहम फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए, आगे जानते हैं कि डिवाइस से क्या उम्मीद की जा सकती है।

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म YouTube पर आगामी आईटेल डिवाइस की जानकारी सामने आई है। आप नीचे दिए गए लीक वीडियो में देख सकते हैं कि itel Super 26 Ultra का डिजाइन नया और प्रीमियम फील देने वाला लग सकता है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स और फ्लैट रियर पैनल देखा जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर पांच सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल्स नजर आते हैं। जिनमें कैमरा सेंसर और LED फ्लैश लगे हो सकते हैं। राइट साइड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी हैं। इसका रियर पैनल आपको काफी हद तक Samsung Galaxy S सीरीज से मिलता-जुलता लग सकता है। वहीं, फ्रंट पैनल पर फोन में डायनेमिक बार का सपोर्ट भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी itel Super 26 Ultra स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी गई है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए Super 26 Ultra मोबाइल में Unisoc T7300 चिपसेट लगाया जा सकता है। यह 6nm प्रोसेस पर आधारित है और दावा है कि यह 6 साल तक फ्लुएंट परफॉरमेंस दे सकता है।

लीक के अनुसार itel Super 26 Ultra को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी लगाई जा सकती है। फोन का डिजाइन बेहद स्लिम लग रहा है। जिसकी मोटाई सिर्फ 6.8mm बताई जा गई है। इसके अलावा इसमें AI Rainproof टच तकनीक भी हो सकती है। जिससे बारिश या पानी के छींटों में भी स्क्रीन रिस्पॉन्सिव बनी रह सकती है। इसे कंपनी एक itel AI Phone के तौर पर टीज कर सकती है।

itel Super 26 Ultra कब लॉन्च होगा इसकी असल जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसे सबसे पहले पाकिस्तान में उतारा जा सकता है ,क्योंकि नया लीक इसी देश के चैनल से सामने आया है। कीमत की बात करें तो ग्लोबल मार्केट्स में इसे 15,000 से 17,000 रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। इस लिहाज से ब्रांड का टारगेट वे यूजर्स को सकते हैं जो सस्ते में शानदार कर्व डिजाइन, बड़ी बैटरी और बढ़िया स्क्रीन अनुभव चाहते हैं।

यदि itel Super 26 Ultra इसी अनुमानित रेंज में आता है तो Infinix Hot 50 5G, iQOO Z10x और Tecno Pova 7 5G जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकता है। हालांकि आगामी आईटेल मोबाइल का Unisoc चिपसेट इसे थोड़ा पीछे रख सकता है। इसलिए यदि आप लंबे बैकअप वाली बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले और आकर्षक डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं तो itel Super 26 Ultra सही ऑप्शन हो सकता है, लेकिन अगर आपको गेमिंग, 5G कनेक्टिविटी और टॉप-लेवल कैमरा परफॉरमेंस चाहिए तो अन्य विकल्प देखे जा सकते हैं।(सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here