
Reliance Jio ने अपने 5G ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर की पेशकश की है। यह ऑफर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए है। दरअसल ऑफर खास तौर पर 5G FWA (फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस) कनेक्शन वाले यूजर्स को पेश किया गया है। यानी अगर आप जियो 5G यूजर नहीं हैं, तो आपको यह ऑफर नहीं मिलेगा। कंपनी इस ऑफर की जानकारी यूजर को मैसेज भेजकर दे रही है।ऑफर के तहत, जियो अपने 5G यूजर्स को 1,111 रुपये में 50 दिनों के लिए एयरफाइबर कनेक्शन दे रहा है। आइए आगे आपको जियो के इस नए ऑफर के बारे में जानकारी देते हैं।
1111 रुपये में पूरे 50 दिन चलाएं AirFiber, इंस्टॉलेशन भी फ्री
Jio AirFiber का नए ऑफर की जानकारी कंपनी ने हमारी टीम के एक सदस्य को मैसेज भेजकर दी है। इस मैसेज में साफ लिका है कि नया जियो एयरफाइबर ऑफर केवल उन्हीं ग्राहकों को दिया जा रहा है जो पहले से ही इसके 5G यूजर हैं। वहीं, जियो अपने 5G ग्राहकों को मैसेज भेज रहा है कि वे सिर्फ 1,111 रुपये में 50 दिनों के लिए नया एयरफाइबर कनेक्शन बुक कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी इस ऑफर के साथ, ग्राहकों के लिए 1,000 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस भी माफ कर रही है। यानी अब ग्राहकों के घर में बिना किसी इंस्टॉलेशन चार्ज के एयरफाइबर इंस्टॉल कर दिया जाएगा। अब तक, दिवाली ऑफर के तहत, जियो 3, 6 और 12 महीने की प्लान्स के साथ नए एयरफाइबर कनेक्शन के लिए इंस्टॉलेशन फीस माफ कर रहा था। हालांकि, अब इस 50-दिन के ऑफर के साथ भी ग्राहक फ्री इंस्टॉलेशन पा सकते हैं।
Jio AirFiber प्लान्स डिटेल
- Jio AirFiber Rs 599 Plan: इस प्लान की कीमत 599 रुपये है। हालांकि, इसमें आपको GST अलग से देना होगा। इसके अलावा आपको 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा, Disney+Hotstar, SonyLIV, Zee5 और 11 अन्य OTT का एक्सेस दिया जाएगा। सा ही यह प्लान यूजर्स 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीद सकते हैं।
- Jio AirFiber Rs 899 Plan: इस प्लान की कीमत 899 रुपये है, जिसमें GST अलग से देना होगा. इसमें 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलता है. ये भी 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीद सकते हैं। इसमें भी आपको OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है.
- Jio AirFiber Rs 1,199 Plan: यूजर्स को इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रोवाइड कराया जाएगा। वहीं, इसकी कीमत 1199 रुपये + GST है। साथ ही इसमें आपको Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और 13 अन्य ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है।
- Jio AirFiber Max Rs 1,499 Plan: इसमें यूजर्स को 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। यह प्लान भी Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और 13 अन्य ऐप्स के एक्सेस के साथ आएगा। इस प्लान की कीमत 1499 रुपये + GST है. इस प्लान को आप 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीद सकते हैं।
- Jio AirFiber Max Rs 2,499 Plan: एयरफाइबर मैक्स के इस प्लान में यूजर्स को 500Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इसमें आपको Netflix, Amazon Prime , Disney+ Hotstar और दूसरे ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।
- Jio AirFiber Max Rs 3,999 Plan: जियो एयरफाइबर मैक्स का सबसे महंगा प्लान है, जिसमें यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। वहीं, इसमें आपको तमाम ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।










