SIM चालू रखने के लिए सबसे सस्ते प्लान, मिलेगा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Join Us icon

एयरटेल, जियो और वीआई की ओर से भारत में प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में वह यूजर्स सबसे ज्यादा परेशान हैं जो एक साथ दो सिम का उपयोग करते हैं। दरअसल, अक्सर लोग एक नंबर को प्राइवेट और एक नंबर को ऑफिशियल तौर पर यूज करते हैं, जिससे उन्हें दोनों सिम का रिचार्ज कराना पड़ता है। लेकिन, अगर आप सेकेंडर नंबर को एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ते 28 दिन वाले प्लान को सर्च कर रहे हैं तो इसकी जानकारी हम आपको दे देते हैं।

इस आर्टिकल में हम एयरटेल, जियो और वोडाफ़ोन आइडिया के उन नए प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे रिचार्ज कर आप सबसे सस्ते में सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं। आइए जानते हैं एयरटेल, जियो और वीआई के सबसे सस्ते 28 दिन वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में…

Jio, Airtel और Vi के 28 दिन चलने वाले रिचार्ज

कंपनीप्राइसबेनिफिट्स
जियो199 रुपयेकुल 2जीबी डाटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS
एयरटेल189 रुपयेकुल 2जीबी डाटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS
वोडाफोन आइडिया199 रुपयेकुल 2जीबी डाटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS

Jio, Airtel vodafone idea Disney Plus Hotstar Subscription Prepaid recharge plan free calling data sms

जियो 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

अगर बात करें जियो के सबसे सस्ते 28 दिनों वाले प्लेन की तो यह 189 रुपये है जो कि पहले 155 रुपये की कीमत में उपलब्ध था। प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

एयरटेल 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के इस 28 दिन चलने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत पहले 179 रुपये थी। हालांकि, इमें मिलने वाले लाभ पहले जैसे ही हैं। प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

वीआई 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान की कीमत कीमत 199 रुपये है। कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 2जीबी रा डाटा उपलब्ध करा रही है। वहीं हर दिन के हिसाब से Vi यूजर्स को प्लान की कीमत 7.10 रुपये का खर्च आएगा।

निष्कर्ष

देखा जाए तो तीनों ही कंपनियों के 28 दिन वाले सबसे सस्ते प्लान में एक ही तरह के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। लेकिन, सबसे कम कीमत में इन बेनिफिट्स को Airtel द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए इस लिस्ट में एयरटेल का प्लान बेस्ट कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here