Jio-Airtel-Vi 5G सबसे पहले इन 13 शहरों में होगा शुरू, देखें आपके शहर का नाम है या नहीं?

Join Us icon

Jio Airtel Vi 5G Launch: इंडिया में पिछले कुछ महीनों से 5G सेवाओं (5G Service) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। हाल ही में हुई 5G Spectrum Auction के बाद से सभी को 5जी लॉन्च (5G India Launch) का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, अभी यह साफ नहीं है कि Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea में से किस कंपनी की ओर से पहले 5G Rollout किया जाएगा। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान कर दिया है कि 5जी सर्विस 12 अक्टूबर तक शुरू की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उसके बाद देश भर के शहरों और कस्बों में इसका विस्तार किया जाएगा। आइए जानते हैं कि शुरुआत में किन शहरों में 5G सर्विसेज (5G Telecom Service) को सबसे पहले लाइव किया जाएगा।

इन 13 शहरों में सबसे पहले मिलेगी 5G सर्विस

इस साल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने जानकारी दी थी कि भारत में 5G रोलआउट के बाद इंडिया के 13 शहरों में पहले 5G सर्विस मिलेगी। 2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस मिलेंगी।

5g-service-will-be-good-for-india-or-we-should-be-focus-on-4g-only
Source: thalesgroup.com

वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर देश में 5जी सर्विस को कमर्शियली सबसे पहले रोल आउट करेगा। वहीं, देश में सभी तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तय शहरों में अपनी टेस्टिंग कर चुकी हैं और जल्द से जल्द अपने 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं।

5G की कीमत होगी कम

अश्विनी वैष्णव ने 5G लॉन्च डेटा का ऐलान करने के साथ ही कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सर्विस (5G Service) सस्ता हो और उद्योग शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। गौरतलब है कि 5G स्पैक्ट्रम नीलामी के बाद से खबरें आ रहीं थी कि भारत में 5G सेवाएं 15 August 2022 को लॉन्च की जा सकती है। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।

Adani Data Networks 5g service in india ambani jio 5g plan

29 सितंबर को होगा 5G लॉन्च

हाल ही में खबर आई थी कि 29 सितंबर, 2022 को 5G लॉन्च किया जाएगा। 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 का उद्घाटन किया जा रहा है और इसी मौके पर भारत में 5G सेवाओं को भी जारी कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here