Jio ने Airtel और VI को फिर दिया धोबी पछाड़ , जानें क्या है पूरा मामला

Join Us icon
Highlights

  • ट्राई ने अप्रैल 2023 महीने के ब्रॉडबैंड और टेलीफोन ग्राहकों के आंकड़े जारी किए।
  • रिलायंस जियो और एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।
  • वोडाफोन-आइडिया ने इस अवधि में 29 लाख खोए हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ने इस हफ्ते बुधवार को अप्रैल 2023 महीने के लिए ब्रॉडबैंड और टेलीफोन ग्राहकों का डाटा जारी किया। ग्राहकों की संख्या में रिलायंस जियो और एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जबकि वोडाफोन-आइडिया को नुकसान हुआ। वोडाफोन-आइडिया ने इस अवधि में कई लाखों ग्राहकों को खोया है। हालांकि, वहीं सबसे ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में रिलायंस जियो ने एयरटेल को भी पछाड़ दिया है। आइए आगे आपको डिटेल में देते हैं पूरी जानकारी।

जियो और एयरटेल ने जोड़े इतने नए ग्राहक

जियो ने अप्रैल महीने में 33 लाख नए ग्राहक जोड़कर दूरसंचार इंडस्ट्री में नंबर 1 की पोजिशन पर बरकरार रखा है, जबकि एयरटेल ने इसी अवधि में केवल 1.8 लाख ग्राहक जोड़े।

वोडाफोन आइडिया को सबसे ज्यादा नुकसान

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार वोडाफोन को भारी यूजर्स नुकसान हुआ है। दरअसल, 29 लाख सब्सक्राइबर्स ने वीआई का दामन छोड़ दिया है।

किसके कंपनी के पास कितने यूजर्स

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो के मोबाइल यूजर 43.3 करोड़, भारती एयरटेल के मोबाइल यूजर 37 करोड़, वोडाफोन आइडिया के मोबाइल यूजर 23.3 करोड़ हैं। इसके अलावा रिलायंस जियो ने अप्रैल में 3 लाख लैंडलाइन यूजर्स जोड़े, जिससे उसका लैंडलाइन यूजर बेस बढ़कर 94.1 लाख पहुंच गया है। वहीं, एयरटेल ने 1 लाख नए यूजर जोड़े, जिससे उसका लैंडलाइन यूजर बेस लगभग 72.5 लाख हो गया है।

ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़ी

ट्राई के आंकड़ों से यह भी साफ हुआ है कि कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 850.94 मिलियन हो गई, जिसमें महीने के दौरान कुल 0.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, अप्रैल के अंत में टॉप पांच सर्विस प्रोवाइडर की मार्केट में हिस्सेदारी 98.39 प्रतिशत थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here