
टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के पास हर कैटेगरी में प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए कई प्लान मौजूद हैं, जिनमें डाटा, कॉलिंग और टॉकटाइम जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। हालांकि, कई यूजर्स ऐसे होते हैं जिनका बजट कम होता है और वह कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान की तलाश में रहते हैं। इसी को देखते हुए आज हम जियो के 100 रुपये से वाले प्रीपेड रिचार्ज की एक लिस्ट लेकर आए हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ अलग-अलग कैटेगरी के प्रीपेड प्लान्स की जानकारी देंगे।
Jio का 98 रुपए का प्लान
इसमें 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 14 दिन की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 21 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। इतना ही नहीं इस रिचार्ज में JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Jio का 75 रुपए का प्लान
यह प्लान जियोफोन यूजर्स के लिए है, जिसमें 0.1 जीबी डाटा डेली दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 14 दिन की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 7 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। इस प्लान के साथ बाय वन गेट वन ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें 50 एसएमएस की सुविधा भी दी गई है। इसके साथ ही JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। यह प्लान जियो प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio की बादशाहत बरकरार, जुलाई में 65 लाख नए ग्राहक जोड़ते हुए बनाया ये खास रिकॉर्ड

JioPhone का डाटा एड ऑन प्लान
- JioPhone का 22 रुपए का प्लान: इस प्लान में 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह जियोफोन डाटा एड ऑन प्लान है जिसमें 28 दिन की वैधता मिलती है।
- JioPhone का 52 रुपए का प्लान: इस प्लान में 6 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह भी जियोफोन डाटा एड ऑन प्लान जो कि 28 दिन की वैधता के साथ आता है।
- JioPhone का 72 रुपए का प्लान: यह भी एक जियोफोन डाटा एड ऑन प्लान है लेकिन, इसकी वैधता 28 दिन की है और इसमें प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर
Jio 4G डाटा वाउचर प्लान
- Jio का 11 रुपए का प्लान: यह जियो यूजर्स के लिए एक 4G डाटा प्लान है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है और इसमें यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
- Jio का 21 रुपए का प्लान: यह कंपनी का सबसे पॉपुलर 4G डाटा वाउचर है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान पर तय होगी और इसमें यूजर्स को 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
- Jio का 51 रुपए का प्लान: इस 4G डाटा वाउचर में 6 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान पर निर्भर होती है।
टॉप-अप रिचार्ज प्लान्स
10 रुपए में यूजर्स को 7.47 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। वहीं, 20 रुपये में 14.95 रुपए और 50 रुपए व 100 रुपए के टॉप-अप प्लान में क्रमश: 39.37 रुपए और 81.75 रुपए का टॉकटाइम मिलता है।























