Jio लॉन्च करेगा क्लाउड बेस्ड AI पर्सनल कंप्यूटर, अंबानी ने खुद किया ऐलान

Join Us icon

Reliance Industries लिमिटेड की सहयोगी कंपनी Jio Platforms जल्द ही ग्राहकों के लिए क्लाउड-बेस्ड AI पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस अत्याधुनिक AI-पावर्ड पर्सनल कंप्यूटर के विकास पर काम कर रही है, जो यूजर्स को तेज, स्मार्ट और अधिक कुशल कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस देगा।

AI PC की होगी ये खासियत

इस AI PC को खासतौर पर क्लाउड-आधारित सर्विस के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, वॉयस असिस्टेंस और एडवांस्ड ऑटोमेशन फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, यह डिवाइस डेटा प्रोसेसिंग, वर्चुअल असिस्टेंस और बिजनेस वर्कफ्लो को अधिक स्मार्ट और आसान बनाने में मदद करेगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो Jio का यह AI PC रिलायंस की क्लाउड टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा, जिससे डेटा को तेज और सुरक्षित तरीके से प्रोसेस किया जा सकेगा। इस कदम से Jio भारत में AI और क्लाउड कंप्यूटिंग के विस्तार को और गति देने की योजना बना रही है, जिससे तकनीक को और अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा सके।

Jio AI
Jio AI

मॉनिटर, लैपटॉप स्क्रीन या अन्य डिस्प्ले के साथ AI पर्सनल कंप्यूटर होगा कनेक्ट

मुंबई टेक वीक के दौरान आकाश अंबानी ने अपकमिंग क्लाउड-बेस्ड AI पर्सनल कंप्यूटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सिस्टम किसी भी कंज्यूमर स्क्रीन के साथ कम्पैटिबल होगा। यानी, इसे आसानी से किसी भी मॉनिटर, लैपटॉप स्क्रीन या अन्य डिस्प्ले डिवाइसेस के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा। हालांकि, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इस प्रोडक्ट को ग्राहकों के लिए कब तक लॉन्च किया जाएगा।

इसके अलावा अंबानी ने बताया कि कंपनी के पास जो कंज्यूमर ऐप्लिकेशन हैं, उन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्लाउड-बेस्ड पीसी एक कंप्लीट पर्सनल कंप्यूटर होगा, जिसे यूजर्स अपने घर से भी एक्सेस कर सकेंगे। इस डिवाइस की सबसे खास बात यह होगी कि यह इतना पावरफुल होगा कि यूजर्स इस पर AI ऐप्लिकेशन तक डेवलप कर सकेंगे।

Jio का यह AI पर्सनल कंप्यूटर भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और एडवांस्ड ऑटोमेशन फीचर्स की जरूरत होती है। Jio Platforms की इस पहल से भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग और AI टेक्नोलॉजी को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here