
जेडटीई के ब्रांड नुबिया ने आज ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन एम2 लाइट लॉन्च किया है। मीड बजट रेंज में पेश किये गए इस फोन के बाद अब कंपनी अपने हाईएंड डिवाईस पर कार्य कर रही है। नुबिया के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, जहां से इसकी कुछ अहम जानकारी प्राप्त हुई है।
16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ नुबिया एम2 लाइट लॉन्च
जीएफएक्स बेंच पर नुबिया के इस आगामी स्मार्टफोन को एनएक्स563जे मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में बताया गया है कि नुबिया का यह फोन 4जीबी रैम से लैस होगा तथा क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह सामनें आई है कि इस लिस्टिंग में नुबिया के फोन को मल्टी कोर में 6379 स्कोर मिला है, और सैमसंग के सबसे लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 का मल्टी कोर स्कोर भी इसी के करीब था। ऐसे में कहा जा सकता है कि नुबिया का यह फोन कई मायनों में दमदार होगा।
अब असूस ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक
लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित होगा तथा 1.9गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा—कोर प्रोसेसर पर रन करेगा। टेक वर्ल्ड में चर्चा है कि यह फोन नुबिया ज़ेड17 हो सकता है, तथा आने वाले कुछ सप्ताह में कंपनी की ओर से लॉन्च किया जा सकता है।


















