Instagram Reels को टक्कर देने आ रहा जियो का शॉर्ट वीडियो ऐप, होंगे ये फीचर्स

रिलायंस जियो टेलीकॉम सेक्टर में झंडे गाड़ने के बाद अब शॉर्ट वीडियो बनाने वाली ऐप लॉन्च कर Youtube Shorts और Instagram Reels को टक्कर देने की प्लानिंग में है और जल्द ही Jio Platfom नाम की मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर सकती है।

Join Us icon

भारत के सबसे लोकप्रिय चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप Tiktok के बैन होने के बाद से कई शॉर्ट वीडियो एप आए। लेकिन, वह शोहरत हासिल नहीं कर पाए जो कि टिकटॉक ने की थी। हालांकि, इंस्टाग्राम द्वारा अपने ही ऐप में पेश किए गए रील्स और दूसरी यूट्यूब शॉर्ट्स को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब छोटे-छोटे वीडियो को देखने वालों की संख्या में इजाफा होते देख Jio भी अपना शॉर्ट वीडियो ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा जियो के शॉर्ट वीडियो Platfom नाम से ऐप लाने का विचार कर रहा है।

Jio Platfom जल्द होगा लॉन्च

गौरतलब है कि Platfom नाम की ऐपके लिए जियो ने रोलिंग स्टोन इंडिया और Creativeland एशिया के साथ पार्टनरशिप की है। हालांकि, कंपनी ने इस बात को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जियो का अपकमिंग एप पेड एल्गोरिद्म पर काम नहीं करेगा, बल्कि इसकी ग्रोध ऑर्गेनिक होगी। इसे भी पढ़ें: आपके शहर में आ गया Jio 5G, ऐसे करें एक्टिवेट

Jio True 5G services start in Bengaluru and Hyderabad with unlimited 5g data Jio Welcome Offer

मिलेगा ब्लू टिक

Platfom के साथ यूजर्स सिल्वर, ब्लू और रेड टिक मिलेगा। वहीं, क्रिएटर्स की प्रोफाइल के साथ बुक नाउ बटन होगा जिसके जरिए किसी क्रिएटर की बुकिंग हो सकेगी और फैन उससे जुड़ सकेंगे। इतना ही नहीं जियो Platfom एप में मोनेटाइजेशन का भी ऑप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा 100 फाउंडिंग मेंबर को इनवाइट ओनली के आधार पर एक्सेस मिलेगा और उनकी प्रोफाइल के साथ गोल्डेन टिक दिया जाएगा। ये मेंबर्स नए आर्टिस्ट या क्रिएटर को इनवाइट भी कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें: Instagram video download : चुटकी में करें इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोड, कोई नहीं बताएगा ये Super ट्रिक

jio-offer-15th-august

माना जा रहा है कि जियो Platfom एप की लॉन्चिंग नए साल यानी 2023 में की जाएगी। वहीं, इसमें सिंगर, म्यूजिशियन, डांसर, फैशन डिजाइनर जैसे इनफ्लूएंसर हिस्सा लेंगे। साथ ही जियो का यह ऐप सभी यूजर्स के लिए अगले साल तक उपलब्ध हो जाएगा, जहां वह अपने टैलेंट दिखा पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here