
Jio Diwali Offer: आकाश मुकेश अंबानी (Akash Mukesh Ambani) की कंपनी Reliance Jio ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक बड़े ऑफर की घोषणा कर दी है। दरअसल, कंपनी ने ब्रॉडबैंड सर्विस JioFiber लेने वाले नए व पुराने यूजर्स के लिए इस फेस्टिव ऑफर को पेश किया है, जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 6500 रुपये के फायदे के साथ ही 15 दिन की एक्स्ट्रा फ्री सर्विस दे रही है। अगर आप भी इस लाभ का फायदा उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे और कब तक इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
इन प्लान में मिलेगा लाभ
कंपनी की पर दी गई जानकारी के अनुसार जिओ ऑफर का फायदा जिओफाइबर के दो प्लान्स के साथ दिया जा रहा है। इन प्लान्स की कीमतें 599 रुपये और 899 रुपये (टैक्स एक्स्ट्रा) है। अगर कोई यूजर JioFiber 599 Plan या फिर JioFiber 899 Plan लेता है तो वह इस ऑफर का फायदा उठा सकता है। इन दो प्लान्स से रिचार्ज करने या फिर नया कनेक्शन लेने पर आप 6500 रुपये तक के बेनिफिट मिलेंगे। साथ ही बता दें कि आपको कम से कम 6 महीने के लिए प्लान लेना होगा। वहीं, इन प्लान के साथ 15 एक्स्ट्रा डेज वैधता का लाभ मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio 4G SIM पर ही मिलेगी 5G सर्विस, जानें कैसे
6500 रुपये में मिलेंगे ये फायदे
आपको बता दें कि 599 रुपये वाले प्लान में 4,500 रुपये का लाभ मिलेगा। इस प्लान में रिलायंस डिजिटल पर 1000 रुपये की छूट, Netmads पर 1000 रुपये की छूट, Ajio पर 1000 रुपये की छूट और Ixigo पर 1500 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 899 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रिलायंस डिजिटल पर 1,000 रुपये, Netmads पर 500 रुपये, Ajio पर 2000 रुपये और Ixigo पर 3000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिलेगा।
जिओ ऑफर की लास्ट डेट
Jio Offer 18 अक्टूबर से लाइव हो गया है। वहीं, इस ऑफर की लास्ट डेट 28 अक्टूबर है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आप कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें इस ऑफर में मिलने वाले कूपन का इस्तेमाल की लास्ट डेट जिओ ऐप पर देखी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Breaking: सस्ता Jio Laptop सेल के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कब कहां और कैसे खरीदें
Jio Broadband Plan
Jio Rs 599 and Rs 899 Broadband Plan: 599 रुपये वाले प्लान के साथ 30 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ 3.3 टीबी मंथली डाटा और 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है। वहीं, इस प्लान में 550 से ज्यादा ऑन-डिमांड टीवी चैनल्स और लैंडलाइन का फायदा मिलेगा। का फायदा मिलेगा। इसके अलावा 899 रुपये वाले प्लान के साथ आपको 599 रुपये वाले बेनिफिट्स ही मिलेंगे। लेकिन, 899 रुपये वाले रिचार्ज में यूजर्स को 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिलेगी।





















