Jio पूरे एक साल तक इन प्लान में दे रहा बंपर डाटा और फ्री कॉलिंग, जानें सबकुछ

Join Us icon

रिलांयस जियो के पास अपने हर यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान मौजूद हैं। लंबी वैधता वाले प्लान से लेकर ज्यादा डाटा वाले रिचार्ज कंपनी द्वारा यूजर्स के लिए मौजूद हैं। वहीं, कई यूजर्स ऐसे हैं जो हर महीने या बार-बार रिचार्ज करवाना पसंद नहीं करते हैं। वह एक लॉन्ग-टर्म प्लान्स पसंद करते हैं जो उन्हें पूरे साल की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, एसएमएस और डाटा का लाभ देता है। इसी को देखते हुए रिलायंस जियो ने अपनी पोर्टफोलियो में एक दो नहीं बल्कि चार ऐसे प्लान शामिल किए हुए हैं जो यूजर्स को पूरे साल की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डाटा का ऑफर करते हैं। हम आपको आज जियो के उन पांच रिचार्ज के बारे में जानकारी देंगे जो एक साल की वैधता के साथ आते हैं।

2599 रुपए वाला प्लान

सबसे पहले बात करते हैं जियो के लेटेस्ट 2,599 रुपए वाले प्लान की। यह कंपनी की लंबी वैधता वाले प्लान की लिस्ट में शामिल हाल ही में शामिल हुआ है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 740 जीबी डाटा दिया जा रहा है यानी ग्राहक हर रोज 2 जीबी डाटा का लुत्फ़ उठा पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को 10 जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा है। इस पैक की वैलिडिटी 365 दिन है। इस पैक में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा है, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉल के लिए 12 हजार मिनट साल भर में मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस का फायदा भी ले सकते हैं। यूजर्स को जियो ऐप्स का मुफ्त ऐक्सिस मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में भी 399 रुपए की कीमत वाली डिज्नी+ हॉटस्टार मेंबरशिप 1 साल के लिए मुफ्त सुविधा मिलेगी।

2,399 रुपए वाला प्लान

2,599 रुपए वाले प्लान से 200 रुपए सस्ते 2399 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में कुल 730GB डाटा और जियो-टू-जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे। वहीं, नॉन जियो नंबर्स के लिए 12000 कॉलिंग मिनट्स दिए जा रहे हैं। इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

2121 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें 2,121 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज की तो इस साल कंपनी द्वारा पेश किया गया यह पहला प्लान था। कंपनी इस प्लान में 336 दिनों की वैधता ऑफर कर रही है। इस वैधता के दौरान हर दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जाएगा। डाटा के अलावा अगर आप नया प्रीपेड ग्राहक हैं तो आपको को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नॉन-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।

1,299 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें 1,299 रुपए वाले प्लान की तो इसकी वैधता 336 दिन की है। इस प्लान में 24 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग समेत नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा हर दिन 100 SMS दिए जा रहे हैं।

4999 रुपए वाला प्लान

रिलायंस जियो के 4999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 360 दिन की है। इसमें ग्राहकों को कुल 350GB डाटा मिलता है। इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। ग्राहकों को जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ कुल 100 एमएमएस भी मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here