
अगस्त में ही जियोफोन की प्रीबुकिंग शुरू हो गई थी जहां कंपनी ने मात्र 1 घंटे में 60 लाख से ज्यादा फोन की प्रीबुूकिंग कर रिकॉर्ड बना दिया था। इसके बाद जानकारी दी गई थी कि कंपनी नवरात्रि के दौरान इसका डिस्ट्रीब्यूशन शुरू करेगी और पिछले महीने नवरात्रि से इसका डिस्ट्रीब्यूशन शुरू कर भी दिया था। खास बात यह कही जा सकती है कि रिलायंस ने पहले गांव में इस फोन को मुहैया कराया था और बाद में मेट्रो शहरों में उपलब्धता की जानकारी दी थी। जियो ने ट्विटर के माध्यम से यह बताया था कि दिवाली तक सभी फोन की डिलीवरी हो जाएगी और दिवाली अब कुछ दिन ही रहे गए हैं ऐसे में यूजर इस फोन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि यूजर्स के लिए अच्छी और बुरी दोनों तरह की खबरें हैं। अच्छी खबर यह है कि दिवाली से पहले दिल्ली एनसीआर में जियोफोन की डिलीवरी शुरू हो गई है और स्टोर पर फोन पहुंचने लगे हैं। हमने अपना एक सेट ले भी लिया है। वहीं दूसरी ओर बुरी खबर यह है कि स्टोर जियोफोन बेहद ही कम मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐसे में उन सभी यूजर को जिन्होंने प्रीबुकिंग करा रखी फोन मिलना मुश्किल है।

खुशखबरी: दिवाली के बाद फिर शुरू होगी जियोफोन की प्रीबुकिंग
जिस तरह से जियोफोन का डिस्ट्रीब्यूशन हो रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शायद सभी को फोन मिलने में अभी दिवाली के बाद तक का समय लग सकता है। हालांकि हमने हाल में ही खबर दी थी कि जियोफोन की डिलीवरी पहले से तेज हो गई और लखनउ, चंडीगढ़ और जम्मू जैसे शहरों में फोन पहुंचने लगे हैं।
रिलायंस जियो दिवाली धमाका: 399 रुपये के रिचार्ज पर पाएं पूरे पैसे वापस
जैसा कि कंपनी ने पहले ही जानकारी दी थी कि रिलायंस के जियोफोन में एनएफसी इनेबल होगा और हमें जो सेट प्राप्त हुआ है वह एनएफसी इनेबल है। फोन के पिछले पैनल में एनएफसी चिप लगा है जहां आप जियो पे का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कुछ दिन पहले जो हमने जियो का डेमो सेट दिखाया था उसमें एनएफसी इनेबल नहीं था।
जैसा कि मालूम है रिलायंस जियो का यह 4जी फोन मुफ्त में उपलब्ध है लेकिन कंपनी ने इसके लिए 1500 रुपये सिक्योरिटी जमा कराई है। 3 साल बात जब आप इस फोन को वापस करेंगे तो यह पैसा आपको वापस कर दिया जाएगा। फोन के लिए कंपनी ने शुरुआत में 500 रुपये का सिक्योरिटी जमा लिया है जबकि 1,000 रुपये फोन डिलीवरी के समय चुकाने हैं।
जहां तक जियो फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में 2.4-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 512एमबी की रैम और 4जीबी की इंटरनल मेमोरी उपलब्ध है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में जियो टीवी समेत कंपनी के दूसरे ऐप्स भी दिए गए हैं।




















