Jio के जबरदस्त प्लान्स, free Disney+ Hotstar subscription के साथ मिलेगा डाटा और कॉलिंग का मारक मजा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/Jio.jpg

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 5G का तोहफा देने के बाद हाल ही में अपने यूजर्स को तगड़ा झटका दिया था। दरअसल, Akash Mukesh Ambani की कंपनी ने डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) की फ्री सर्विस प्रोवाइड कराने वाले कई प्रीपेड प्लान्स को चुपचाप बंद कर दिया है। लेकिन, आपको जानकार खुशी होगी कि अभी भी कंपनी के दो ऐसे Prepaid Plan हैं, जिनके साथ डिज्नी+ हॉटस्टार फ्री मिलता है। अगर आप Jio Users हैं और Disney Plus Hotstar Subscription Free वाले Jio Prepaid Plan की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में उसकी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं…

इन दो प्लान में मिलेगा फ्री Disney+ Hotstar subscription

जियो के पास डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देने वाले अब केवल दो प्लान बचे हैं। ये प्लान 1499 रुपये और 4199 रुपये के हैं। आइए आगे आपको बिना देर करे इन दोनों प्लान में कंपनी और मिलने वाले सभी बेनिफिट ऑफर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Plans : Ambani का 5G यूज करने के लिए कौनसा प्लान रहेगा बेस्ट, जानें यहां

Jio का 1,499 रुपये वाला prepaid plan

अगर बात करें इस प्लान की तो इसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा मिलता है। यानी प्लान में कुल 168GB डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 64kbps की इंटरनेट स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। वहीं, रिचार्ज में प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है। एक्सट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ ही free JioTV, JioSecurity और JioCinema का subscriptions मिलता है।

Jio का 4,199 रुपये वाला prepaid plan

Reliance Jio के 4,199 रुपये वाले prepaid plan की बात करें तो इसमें 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 3GB डाटा मिलता है। वहीं, रिचार्ज में फ्री कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS का लाभ भी दियाजा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स को डिज्नी+ हॉटस्टार के फ्री सब्सक्रिप्शन के अलावा JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity का लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! सिर्फ 239 रुपये में मिलेगा Jio 5G, 1Gbps की स्पीड पर चलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

ऐसे एक्टिवेट करें Disney+ Hotstar Premium annual subscription