
टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने इस हफ्ते अपने कुल 6 नए प्लान पेश किए थे। इसमें से चार ऐड-ऑन पैक्स थे। वहीं, इस लिस्ट में 401 रुपए और 2599 रुपए वाला प्लान भी शामिल था। दिलचस्प बात यह है कि Jio द्वारा हाल ही में घोषित किए गए 401 रुपए वाले प्लान की तरह ही एयरटेल के पास भी 401 रुपए का प्रीपेड प्लान मौजूद है। दोनों ही कंपनियां 401 रुपए वाले प्लान में लगभग एक जैसे ही बेनिफिट्स दे रही हैं। लेकिन, फिर भी इन प्लान में कुछ फर्क है जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि कौन सा रिचार्ज आपके लिए बेहतर है।
दोनों ही प्लान की सबसे खास बात है कि इनमें Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए दिया जा रहा है। जियो ने खास तौर पर इस प्लान को फ्री में डिजनी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन देने के लिए पेश किया गया है। तो आइए आगे जानते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर है? इसे भी पढ़ें: 84 दिनों वाला प्लान, कौन दे रहा है कम कीमत में ज्यादा फायदा Airtel, Jio या Vodafone Idea, देखें यहां
Airtel 401 रुपए वाला प्लान
Airtel के इस पैक की कीमत 401 रुपए है, जिसमें यूजर्स को लगभग एक महीने की वैधता और सालभर के लिए ऑनलाइन कॉन्टेंट देखने मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को बिल्कुल फ्री Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें लोकप्रिय टीवी और क्लासिक शोज के 7,000 से ज्यादा एपिसोड्स हैं। वहीं, 500 से ज्यादा मूवीज भी मौजूद हैं। बता दें कि हाल ही में डिज्नी+ हॉटस्टार को इंडिया में लॉन्च किया गया था। इसमें यूजर्स अपने मनपसंद Disney शोज और मूवीज को घर बैठे अपने ऑनलाइन स्मार्टपोन पर देख सकते हैं।

बात दें कि यह एयरटेल का एक डाटा पैक है। इसका मतलब है कि यूजर्स को इस पैक में सिर्फ डाटा मिलेगा। किसी तरह की वॉइस कॉलिंग या एसएमएस के लिए किसी दूसरे रिचार्ज को कराना होगा। इसे भी पढ़ें: Jio का बंपर ऑफर: रिचार्ज करने पर मिलेगा 4 गुना ज्यादा फायदा, जानें क्या है पूरा मामला
Jio 401 रुपए वाला प्लान
जियो के इस प्लान की कीमत भी 401 रुपए है। एयरटेल की तरह ही इस प्लान में वैलिडिटी 28 दिन की है। लेकिन, जियो अपने ग्राहकों को पूरे महीने के लिए 90 जीबी दे रहा है। दरअसल, यूजर्स को हर रोज 3 जीबी डाटा दे रहा है जो कि 28 दिन में टोटल 84जीबी होता है। लेकिन, कंपनी इस प्लान में अलग से 6 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दे रही है।
वहीं, एयरटेल से अलग जियो इस प्लान में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ और नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट दे रहा है। साथ ही यूजर्स को इस प्लान में 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 1 साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा, जिसकी कीमत 399 रुपए है।






















