Jio Offer: 15 दिन तक एकदम फ्री मिलेगा डाटा और सभी सर्विसेज, जल्दी करें आज है आखिरी दिन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Jio-offer.jpg

Reliance Jio Offer: भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करते हुए हाल ही में Reliance Jio ने मोबाइल यूजर्स के लिए कुछ नए ऑफर व प्रीपेड प्लान (Jio Recharge Plan) का ऐलान किया है। वहीं, इस बार कंपनी ने JioFiber इंडिपेंडेंस-डे ऑफर ‘हर घर तिरंगा, हर घर जियोफाइबर’ को भी पेश किया था। इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को एक्टिवेशन के समय चुने गए प्लान का 15 दिनों का फ्री लाभ दिए जा रहे हैं। लेकिन, ऑफर का फायदा उठाने की आज आखिरी तारीख है। इसलिए अगर आप भी 15 दिनों के लिए फ्री सर्विसेज का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द करें…

16 अगस्त है लास्ट डेट

आपको बता दें कि यह ऑफर उन सभी नए ग्राहकों के लिए अभी भी उपलब्ध है जो 12 अगस्त से 16 अगस्त, 2022 के बीच JioFiber पोस्टपेड एंटरटेनमेंट बोनान्जा प्लान के साथ नए JioFiber कनेक्शन को चुनते हैं। वहीं, एक्टिवेशन को 19 अगस्त, 2022 तक पूरा करने की जरूरत है। इसे भी पढ़ें: Jio Airtel 5G Launch: लॉन्च डेट, 5G SIM, 5G प्लान, 5G स्पीड, 5G बैंड

JioFiber इंडिपेंडेंस-डे ऑफर

यह ऑफर नए JioFiber ग्राहकों द्वारा लिए जाने वाले Post-Paid entertainment bonanza plans (Rs 499, Rs 599, Rs 799, Rs 899 plans) पर ही मिलेगा। वहीं, 6/12 महीने के प्लान पर ही इस ऑफर का लाभ लिया जा सकेगा। लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कंपनी के MyJio (MyVouchers section) में जाना होगा, जहां Discount cash voucher मिलेगा। इसे भी पढ़ें: क्या 4G SIM पर मिलेगी 5G सर्विस, या नए SIM की होगी जरूरत

Jio Fiber Plans