कार्बन का फोन आया वापिस! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ सस्ता स्मार्टफोन Karbonn Rebel लॉन्च

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn ने आज भारतीय मोबाइल बाजार में फिर से धमक दी है। दिवाली से पहले ही इस कंपनी ने बम फोड़ दिया है और लंबे समय बाद मार्केट में दो नए और सस्ते स्मार्टफोन उतारे हैं। कार्बन के फोन बिकने से मोबाइल यूजर्स के पास चुनने के लिए एक और विकल्प बढ़ जाएगा। कंपनी की ओर से Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro लॉन्च किए गए हैं। प्रो मॉडल की डिटेल आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और कार्बन रेबल की जानकारी आगे दी गई है।
Karbonn Rebel 4G स्पेसिफिकेशन्स
कार्बन रेबल को एंड्रॉयड 16 ओएस के क्लिन वर्जन पर पेश किया गया है। यानी यह स्टॉक एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जिसमें थर्डपार्टी ऐप्स नहीं दी गई है और ब्लोटफ्री रखा गया है। प्रोसेसिंग के लिए यह कार्बन मोबाइल MediaTek Helio G81 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह 12नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना प्रोसेसर है जो 2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
Karbonn Rebel 4G Smartphone को इंडियन मार्केट में पर 4GB RAM के साथ लॉन्च किया गया है जो 128GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 1TB का मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। बताते चलें कि कार्बन रेबल को कंपनी 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन Google Gemini भी दिया गया है।
कार्बन रेबल 4जी फोन को 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 650निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन डिस्प्ले को पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है जो इस स्क्रैच इत्यादि से बचाने में मदद करेगी। यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग से लैस है जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करता है।
Karbonn Rebel 4G फोन की बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। अगर हम कहें कि यह कार्बन का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है, तो गलत नहीं होगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। पाठकों को जानकारी खुशी होगी कि यह चार्जर फोन बॉक्स में ही मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए कार्बन रेबल 4जी स्मार्टफोन AI रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगाया गया है। यह 5P लेंस है जो 80 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू और PDAF जैसे फीचर्स से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया कार्बन स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Karbonn Rebel 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने 3.5mm हेडफोन जैक के साथ पेश किया है। डुअल सिम के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।
Karbonn Rebel 4G प्राइस
कार्बन रेबल 4जी स्मार्टफोन को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में आया है जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इस 4जी स्मार्टफोन की सेल 4 नवंबर से शुरू होगी और स्टार्टिंग ऑफर में 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। छूट के साथ Karbonn Rebel 4G का इफेक्टिव प्राइस 11,499 रुपये पड़ेगा। इसे तीन कलर वेरिएंट्स में अमेजन से खरीदा जा सकेगा।