कौनसी फिल्में चल रही हैं (May 2024) : Mr. & Mrs. Mahi, Savi, Bhaiyya Ji, Srikanth

Join Us icon
movies releasing this week

बॉलीवुड (bollywood) में हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्में रिलीज होती हैं। हर हफ्ते की तरह इस वीकेंड पर भी कई फिल्में रिलीज को तैयार है। अगर आप थिएटर में जाकर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में थिएटर या सिनेमा हॉल में कौन-सी फिल्में चल रही हैं (Mr. & Mrs. Mahi, Savi, Aranmanai 4 (Hindi), The Strangers: Chapter 1, Bhaiyya Ji, Furiosa: A Mad Max Saga, Kartam Bhugtam, The Garfield Movie, IF, Kingdom of the Planet of the Apes, Srikanth) उसकी जानकारी देने वाले हैं। लिस्ट में बॉलीवुड व साउथ की नई रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन-सी मूवी रिलीज हुई है (kaun si movie release hui hai)…

Cinema Halls (थिएटर) में चल रही हैं ये फिल्में

इस समय थिएटर में कौन-सी फिल्में चल रही हैं और कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, आइए जानते हैंः

Mr. & Mrs. Mahi


Mr & Mrs Mahi इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में एक है। इसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह एमएस धोनी की कहानी से प्रेरित है।

  • रिलीज डेट : 31 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा
  • भाषा: हिंदी

Savi


सावी एक साधारण हाउस वाइफ की कहानी है,जो अपने पति को 400 कैदियों, 75 सशस्त्र गार्डों और 60 निगरानी कैमरों वाली इंग्लैंड की हाई-सिक्योरिटी वाली जेलों में से एक से बाहर निकालने के लिए एक साहसी जेलब्रेक का प्रयास करती है।

  • रिलीज डेट : 31 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : अनिल कपूर, दिव्या खोसला, हर्षवर्द्धन राणे
  • भाषा: हिंदी

Aranmanai 4 (Hindi)


यह कॉमेड-हॉरर फिल्म है। इसमें अपनी बहन की संदिग्ध मौत के बाद एक आदमी सच्चाई का पता लगाने का फैसला करता है। इसके बाद अराजकता और आतंक फैल जाता है।

  • रिलीज डेट : 31 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : सुन्दर सी, तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना, योगी बाबू
  • भाषा: हिंदी

The Strangers: Chapter 1


यह हॉरर-थ्रिलर मूवी है। इसकी कहानी एक युवा जोड़े की है, जो क्रॉस-कंट्री ड्राइव करता है। दुर्भाग्य से इस दौरान उनके पास ओरेगन में एक एकांत एयरबीएनबी में रुकने और तीन नकाबपोश अजनबियों के खिलाफ आतंक की एक रात सहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।

  • रिलीज डेट : 31 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : मेडेलाइन पेट्सच, गेब्रियल बैसो, राचेल शेंटन
  • भाषा: अंग्रेजी

Bhaiyya Ji


मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी 24 मई,2024 को बड़े पर्दे पर आ रही है। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक्शन अवतार में नजर आएंगे। बता दें कि ‘भैया जी’ मनोज की 100वीं फिल्म है। फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

  • रिलीज डेट : 24 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा
  • भाषा: हिंदी

Furiosa: A Mad Max Saga


भैया जी के साथ इस हफ्ते को सिनेमा हॉल में ‘फ्यूरियोसा: ए मेड मैक्स सागा’ रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई जॉर्ज मिलर की ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ का प्रीक्वल है, जो लगभग आठ साल बाद रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में आन्या टेलर का एक अलग अवतार दिखने को मिलेगा। वे नए अंदाज में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ जंग लड़ने को तैयार है।

  • रिलीज डेट : 23 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : आन्या- जॉय, क्रिस हेम्सवर्थ, टॉम बुर्के
  • भाषा: हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु

Kartam Bhugtam


करतम भुगतम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें श्रेयस तलपड़े, विजय राज, मधु और अक्षा पारदासनी मुख्य भूमिका में हैं। सोहम शाह के निर्देशन वाली यह फिल्म में कर्म और उसके परिणामों के जटिल विषयों पर प्रकाश डालती है।

  • रिलीज डेट : 17 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : श्रेयस तलपड़े, विजय राज, मधु
  • भाषा: हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु

The Garfield Movie


यह मूवी इस हफ्ते सिनेमा घरों में आ रही है। इसमें Garfield का वाइल्ड आउटडोर एडवेंचर को दिखाया गया है। इसकी हिंदी वर्जन में Garfield को आवाज वरुण शर्मा ने दी है। यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी के साथ तमिल भाषा में रिलीज हो रही है।

  • रिलीज डेट : 17 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : क्रिस प्रेट, वरुण शर्मा, सैमुअल एल जैक्शन
  • भाषा: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल

IF


मैजिकल एडवेंचर और लाइव एक्शन-एनिमेटेड फैंटेसी कॉमेडी मूवी IF बड़े पर्द पर आ रही है। इसे John Krasinski से निर्देशित किया है। इस फिल्म में Ryan Reynolds और Cailey Fleming मुख्य भूमिका में हैं।

  • रिलीज डेट : 17 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : Ryan Reynolds,Cailey Fleming
  • भाषा: अंग्रेजी

Kingdom of the Planet of the Apes


हॉलीवुड फिल्म ‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’इस हफ्ते सिनेमा हॉल में आ रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वेस बाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ओवेन टीग, फ्रेया एलन, केविन डूरंड और पीटर समेत कई स्टार्स में मुख्य भूमिका निभाई है।

  • रिलीज डेट : 10 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : ओवेन टीग, फ्रेया एलन, केविन डूरंड
  • भाषा: हिंदी, अंग्रेजी

Srikanth


राजकुमार राव फिल्म श्रीकांत को लेकर खूब चर्चा हैं। उनकी फिल्म श्रीकांत 10 मई को बड़े पर्द पर आ रही है। उनकी यह फिल्म दृष्टिबाधित इंडियन इंडस्ट्रिलिस्ट श्रीकांत बोला की लाइफ पर बेस्ड है। बायोपिक जॉनर इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 2 मिनट है। इंडस्ट्रिलिस्ट श्रीकांत बोला की सराहना डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने भी की थी।

  • रिलीज डेट : 10 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका
  • भाषा: हिंदी

Tipppsy


​​टिप्सी बॉलीवुड ड्रामा-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन दीपक तिजोरी ने किया है। फिल्म में ईशा गुप्ता, नाजिया हुसैन, कायनात अरोड़ा, अलंकृता सहाय और मनदीप कौर संधू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गर्ल गैंग की कहानी दिखाई गई है, जो एक बैचलर पार्टी का आनंद लेने के लिए गोवा में छुट्टियां मना रही है। फिर बाद में रेप और मर्डर के साथ कहानी आगे बढ़ती है।

  • रिलीज डेट : 10 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : ईशा गुप्ता, नाजिया हुसैन, कायनात अरोड़ा, अलंकृता सहाय
  • भाषा: हिंदी

The Boy and the Heron


यह फिल्म टीनएजर महितो की मैजिकल जर्नी पर आधारित है। मां को खोने के बाद महितो अपनी फैमिली और दोस्तों से भी अलग थलग रहने लगता है। उसकी जिंदगी में बदलाव तक आता है, जब उसकी मुलाकात बोलने वाले हेरोन से होती है।

  • रिलीज डेट : 10 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : सोमा सनकोती, लुका पडोवन, मसाकी सुडा
  • भाषा: अंग्रेजी, जैपनीज

The Fall Guy


इस हफ्ते आप अंग्रेजी और हिंदी भाषा में The Fall Guy देख सकते हैं। यह फिल्म 3 मई को रिलीज हो रही है। यह 1980 के दशक की अमेरिकी टीवी सीरीज से प्रेरित है। यह कैमरा ऑपरेटर से निर्देशक बने जोडी (ब्लंट) और हॉलीवुड के टॉप स्टार में से एक स्टंट डबल कोल्ट (गोस्लिंग) के बीच पर्दे के पीछे का रोमांस है। रयान गॉसलिंग , एमिली ब्लन्ट , आरॉन टेलर जॉनसन , हाना वाड्डिंघम,विन्स्टन ड्यूक मुख्य भूमिका में हैं।

  • रिलीज डेट : 3 मई , 2024
  • स्टार कास्ट : रयान गॉसलिंग , एमिली ब्लन्ट
  • भाषा: हिंदी, अंग्रेजी

Pyar Ke Do Naam


प्यार के दो नाम 3 मई, 2024 को थिएटर में आ रही है। यह रोमांटिक मूवी है, जिसमें प्यार को लेकर दो लोगों के अलग विचार और उनके साथ आने की कहानी को दिखता है। फिल्म के निर्देशन दानिश जावेद हैं। इसमें भाव्या सचदेव, अंकिता साहू, कनिका गौतम और आचल तंकवाल मुख्य भूमिका में हैं।

  • रिलीज डेट : 3 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : भाव्या सचदेव, अंकिता साहू, कनिका गौतम
  • भाषा: हिंदी

Sabari


सबरी तमिल फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अनिल काट्ज ने किया है और इसमें वरलक्ष्मी सरथकुमार, गणेश वेंकटरमन, मधुनंदन और जबरदस्त फणी मुख्य किरदार में है। इनमें अलावा, इस फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता माइम गोपी और केशव दीपक भी हैं।

  • रिलीज डेट : 3 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : वरलक्ष्मी सरथकुमार, गणेश वेंकटरमन
  • भाषा: तमिल, हिंदी

Lorii


सरकारी विकास कार्यक्रमों जैसे साक्षरता और कुछ सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता जैसे मजबूत सामाजिक संदेशों के साथ मां और बेटी के बीच स्नेह की कहानी है लोरी। इसमें पंक्ति पटेल, अविनाश कवंतंकर, अभिलाषा गैरा, प्रतिभा शिम्पी मुख्य भूमिका में है।

  • रिलीज डेट : 3 मई, 2024
  • स्टार कास्ट : पंक्ति पटेल,अविनाश कवंतंकर
  • भाषा: हिंदी

Ruslaan


इस हफ्ते थिएटर में एक्शन-थ्रिलर फिल्म Ruslaan आ रही है। इसकी कहानी देशभक्ति से प्रेरित एक युवा व्यक्ति की है। इसे करण ललित बुटानी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू और विद्या मालवडे मुख्य भूमिका में हैं। यह देश के प्रति अटूट प्रेम की एक रोमांचकारी गाथा प्रस्तुत करता है।

  • रिलीज डेट : 26 अप्रैल, 2024
  • स्टार कास्ट : आयुष शर्मा, सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू, विद्या मालवडे
  • भाषा: हिंदी

Ghostbusters: Frozen Empire


इस इफ्ते गिल केनन द्वारा निर्देशित घोस्टबस्टर्स: फ्रोजन एम्पायर थिएटर में आ रही है। इसमें स्पेंगलर फैमिली प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क सिटी फायरहाउस में ट्रांसफर हो जाते हैं, जहां वे ओरिजिनल घोस्टबस्टर्स के साथ मिलकर काम करते हैं। मगर एक प्राचीन कलाकृति की खोज से एक दुष्ट शक्ति रिलीज हो जाती है, जो दूसरे हिमयुग की धमकी देती है। इस फिल्म में पॉल रुड, कैरी कून, फिन वोल्फहार्ड, गिल केनान, जेसन रीटमैन और इवान रीटमैन जैसे सितारे हैं।

  • रिलीज डेट : 26 अप्रैल, 2024
  • स्टार कास्ट : पॉल रुड, कैरी कून, फिन वोल्फहार्ड
  • भाषा: हिंदी,अंग्रेजी

Challengers


चैलेंजर्स निर्देशक लुका गुआडागिनो की नई फिल्म है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो महत्वाकांक्षा से स्पंदित दुनिया में ले जाती है। टेनिस की दुनिया में सबसे अच्छे दोस्त प्रतिद्वंद्वी बन जाते हैं। पैट्रिक (जोश ओ’कॉनर) और आर्ट (माइक फैस्ट) एक उभरते टेनिस सुपरस्टार ताशी (जेंडाया) के प्यार के लिए एक-दूसरे से भीड़ जाते हैं। चैलेंजर्स के प्रत्येक फ्रेम तनाव से चटक रहा है और प्रत्येक रैकेट स्विंग अनकही लालसाओं से गूंज रहा है। एक जंगली सवारी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इच्छा की गहराई और जुनून की कीमत पर सवाल उठाते हुए चैलेंजर्स आपको बेदम कर देंगे।

  • रिलीज डेट : 26 अप्रैल, 2024
  • स्टार कास्ट : जेंडाया, जोश ओ’कॉनर, माइक फैस्ट
  • भाषा: अंग्रेजी

LSD 2: Love, Sex Aur Dhokha 2


इस हफ्ते थिएटर में दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ रिलीज हो रही है। फिल्म में इंटरनेट के इस दौर में होने वाली प्रेम कहानियों और रोमांस को दिखाया गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज की यह फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • रिलीज डेट : 19 अप्रैल, 2024
  • स्टार कास्ट : मौनी रॉय, तुषार कपूर, निमरित अहलूवालिया, उर्फी जावेद
  • भाषा: हिंदी

Do Aur Do Pyaar


विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रतीक विद्या बालन के पति की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में सेंधिल और इलियाना डीक्रूज भी है। फिल्म दो और दो प्यार को श्रृषा गुहा ठाकुरता ने निर्देशित किया है। यह इनकी डेब्यू फिल्म है। इसकी कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है।

  • रिलीज डेट : 19 अप्रैल, 2024
  • स्टार कास्ट : विद्या बालन, इलियाना डी क्रूज
  • भाषा: हिंदी

Bade Miyan Chote Miyan


अक्षय कुमार, पृथ्वीराज सुकुमारन, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ थिएटर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की लंबाई 2 घंटे 43 मिनट है। यह एक एक्शन फिल्म है। बड़े मियां छोटे मियां में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार का नाम कबीर है, जिससे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भिड़ेंगे।

  • रिलीज डेट : 10 अप्रैल, 2024
  • स्टार कास्ट : अक्षय कुमार, पृथ्वीराज सुकुमारन, टाइगर श्रॉफ,मानुषी छिल्लर
  • भाषा: हिंदी

Maidaan

अजय देवगन की फिल्म मैदान थिएटर में रिलीज हो गई है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसकी लंबाई 3 घंटा 1 मिनट है। यह फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। उन्हें भारत में फुटबॉल की नींव रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मैदान को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी क्लैश करेगी।

  • रिलीज डेट : 10 अप्रैल, 2024
  • स्टार कास्ट : अजय देवगन, प्रियामणि, गजराज राव, रुद्रनील घोष
  • भाषा: हिंदी

थिएटर में कौन-सी नई फिल्में लगी हैं…

Mr. & Mrs. Mahi 31 मई, 2024 हिंदी
Savi 31 मई, 2024 हिंदी
Aranmanai 4 (Hindi)
31 मई, 2024 हिंदी
The Strangers: Chapter 1
31 मई, 2024 अंग्रेजी
Kudumba Sthreeyum Kunjadum 31 मई, 2024 मलयालम
Daddy Samjheya Karo 31 मई, 2024 पंजाबी
Jhamkudi 31 मई, 2024 गुजराती
Kunddala Puranam 31 मई, 2024 मलयालम
Garudan 31 मई, 2024 तमिल
Bhaiyya Ji
24 मई, 2024 हिंदी
Furiosa: A Mad Max Saga
23 मई, 2024 हिंदी, अंग्रेजी
Thalavan 24 मई, 2024 मलयालम
Raju Yadav
24 मई, 2024 तेलुगु
Rose Rosy Te Gulab
24 मई, 2024 पंजाबी
Mandakini
24 मई, 2024 मलयालम
Kartam Bhugtam
17 मई, 2024 हिंदी, तमिल, तेलुगु
The Garfield Movie 17 मई, 2024 अंग्रेजी, हिंदी
IF 17 मई, 2024 अंग्रेजी
Back to Black 17 मई, 2024 अंग्रेजी
Kanni (2024) 17 मई, 2024 तमिल
Election 17 मई, 2024 तमिल
Je Jatt Vigarh Gya
17 मई, 2024 पंजाबी
Kingdom of the Planet of the Apes
10 मई, 2024 हिंदी, अंग्रेजी
Srikanth
10 मई, 2024 हिंदी
Tipppsy
10 मई, 2024 हिंदी
The Boy and the Heron
10 मई, 2024 अंग्रेजी
Boonie Bears: Guardian Code
10 मई, 2024 अंग्रेजी
The Deep Dark
10 मई, 2024 फ्रेंच
The Fall Guy
3 मई, 2024 हिंदी, अंग्रेजी
Pyar Ke Do Naam
3 मई, 2024 हिंदी
Sabari
3 मई, 2024 तमिल, हिंदी
Lorii
3 मई, 2024 हिंदी
Ruslaan 26 अप्रैल, 2024 हिंदी
Ghostbusters: Frozen Empire 26 अप्रैल, 2024 हिंदी, अंग्रेजी
Challengers 26 अप्रैल, 2024 अंग्रेजी
Abigail 26 अप्रैल, 2024 अंग्रेजी
Rudrakshapuram 3 KM 26 अप्रैल, 2024 तेलुगु
Oru Nodi
26 अप्रैल, 2024 तमिल
Do Aur Do Pyaar 19 अप्रैल, 2024 हिंदी
LSD 2: Love, Sex Aur Dhokha 2 19 अप्रैल, 2024 हिंदी

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here