May 2024 में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्में

Join Us icon
bollywood movies releasing in may 2024

मई 2024 में सिनेमा हॉल (थिएटर) में कई दिलचस्प फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस महीने मूवी प्रेमियों के लिए Srikanth, Tipppsy, Kartam Bhugtam, Bhaiyya Ji, Chhota Bheem and the Curse of Damyaan, Mr. & Mrs. Mahi, Baby John जैसी बड़ी फिल्में आ रही हैं। हमने आपके लिए मई 2024 में बॉलीवुड में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट तैयार की है। आइए आपको May 2024 में रिलीज होने वाली नई हिंदी फिल्मों की डिटेल में जानकारी देते हैंः

बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्में ( मई 2024)

मई महीने में कई जबरदस्त फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट हमने नीचे दी है, जो कुछ इस तरह हैः

Pyar Ke Do Naam


प्यार के दो नाम 3 मई, 2024 को थिएटर में आ रही है। यह रोमांटिक मूवी है, जिसमें प्यार को लेकर दो लोगों के अलग विचार और उनके साथ आने की कहानी को दिखता है। फिल्म के निर्देशन दानिश जावेद हैं। इसमें भाव्या सचदेव, अंकिता साहू, कनिका गौतम और आचल तंकवाल मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट : 3 मई, 2024
स्टार कास्ट : भाव्या सचदेव, अंकिता साहू, कनिका गौतम
भाषा: हिंदी

Srikanth


उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित फिल्म ‘श्रीकांत’10 मई को रिलीज होने जा रही है। दृष्टिबाधित होने के बावजूद वे सफल उद्योगपति हैं। उनकी सराहना डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने भी की थी।

रिलीज डेट : 10 मई, 2024
स्टार कास्ट : राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका
भाषा: हिंदी

Tipppsy


​​टिप्सी बॉलीवुड ड्रामा-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन दीपक तिजोरी ने किया है। फिल्म में ईशा गुप्ता, नाजिया हुसैन, कायनात अरोड़ा, अलंकृता सहाय और मनदीप कौर संधू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गर्ल गैंग की कहानी दिखाई गई है, जो एक बैचलर पार्टी का आनंद लेने के लिए गोवा में छुट्टियां मना रही है। फिर बाद में रेप और मर्डर के साथ कहानी आगे बढ़ती है।

रिलीज डेट : 10 मई, 2024
स्टार कास्ट : ईशा गुप्ता, नाजिया हुसैन, कायनात अरोड़ा, अलंकृता सहाय
भाषा: हिंदी

Kartam Bhugtam


कर्तम भुगतम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें श्रेयस तलपड़े, विजय राज, मधु और अक्षा पारदासनी मुख्य भूमिका में हैं। कर्तम भुगतम कर्म और उसके परिणामों के जटिल विषयों पर प्रकाश डालता है।

रिलीज डेट : 17 मई, 2024
स्टार कास्ट : श्रेयस तलपड़े, विजय राज, मधु
भाषा: हिंदी

Bhaiyya Ji


मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भैया जी’24 मई पर बड़े पर्दे पर आ रही है। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन और रोमांच का वादा करती है। इसमें पारिवारिक जुड़ाव और बदले की कहानी को दिखाया जाएगा।

रिलीज डेट : 24 मई, 2024
स्टार कास्ट : मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा
भाषा: हिंदी

Chhota Bheem and the Curse of Damyaan


‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ भी इसी महीने थिएटर में आ रही है। यह बच्चों की फिल्म है, जिसमें दमयान भीम, उसके दोस्तों और राजा को पकड़ लेता है। क्या भीम खुद को और अपने दोस्तों को दमयान के चंगुल से बचा पाता है?

रिलीज डेट : 24 मई, 2024
स्टार कास्ट : अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे, सुरभि तिवारी, आश्रय मिश्रा, यज्ञ भसीन
भाषा: हिंदी

Mr. & Mrs. Mahi


राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मि.’एंड मिसेज माही’मई महीने पर थिएटर में आ रही है। यह एक मनोरंजक बॉलीवुड फिल्म होने वाली है। इसकी कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह एमएस धोनी की कहानी से प्रेरित है।

रिलीज डेट : 31 मई, 2024
स्टार कास्ट : राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा
भाषा: हिंदी

Baby John


मई महीने के अंत में वरुण धवन की एक्शन ड्रामा फिल्म बेबी जॉन रिलीज हो रही है। एटली द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म को कैलीस ने निर्देशित किया है। इसमें वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह एटली की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है।

रिलीज डेट : 31 मई, 2024
स्टार कास्ट : वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ
भाषा: हिंदी

मई 2024 में रिलीज होने वाली नई फिल्मों की लिस्ट

फिल्म का नाम रिलीज डेट स्टार कास्ट 
प्यार के दो नाम 03 मई 2024 भव्या सचदेवा, अंकिता साहू
Sabari 03 मई 2024 वरलक्ष्मी सरथकुमार, गणेश वेंकटराम
Kasoombo (Hindi) 03 मई 2024 धर्मेन्द्र गोहिल,दर्शन पंड्या, रौनक कामदार
टिपप्सी 10 मई, 2024 ईशा गुप्ता, नाज़िया हुसैन
श्रीकांत 10 मई 2024 राजकुमार राव, अलाया एफ
कर्तम भुगतम 17 मई 2024 श्रेयस तलपड़े, विजय राज
The Garfield 17 मई 2024 क्रिस प्रैट,सैमुअल एल जैक्सन,हन्ना वाडिंगम
Furiosa: A Mad Max Saga 23 मई 2024 आन्या टेलर-जॉय, क्रिस हेम्सवर्थ, टॉम बर्क
The Heist 24 मई 2024 नाद शाम,सिद्धांत कपूर, सुमन राव,तसनीम खान
भैया जी 24 मई 2024 मनोज बाजपेयी, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी
Chhota Bheem and the Curse of Damyaan 24 मई 2024 अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे, सुरभि तिवारी, आश्रय मिश्रा, यज्ञ भसीन
बेबी जॉन 31 मई 2024 वरुण धवन, कीर्ति सुरेश
Mr. & Mrs. Mahi 31 मई 2024 राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, कुमुद मिश्रा
Harom Hara – The Revolt 31 मई 2024 सुधीर बाबू, मालविका शर्मा

मार्च 2024 में रिलीज हुई थीं ये फिल्में

Dukaan

मोनिका पंवार, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार व्रजेश हिरजी और मोनाली ठाकुर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दुकान’ अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी कॉमर्शियल सरोगेट मां के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी जैस्मीन नामक लड़की है, जो उन महिलाओं की इज्जत, पसंद और आजादी के बारे में सवाल उठाती है, जो सरोगेसी को एक पेशे के तौर पर चुनती हैं।

रिलीज डेट : 5 अप्रैल, 2024
स्टार कास्ट : मोनिका पंवार, सिकंदर खेर
भाषा: हिंदी

Bade Miyan Chote Miyan

यह अप्रैल 2024 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार, पृथ्वीराज सुकुमारन, टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। यह एक्शन फिल्म है, जो एक मिशन पर दो सैनिकों की कहानी बताती है, बहादुर और मजबूत होने के बावजूद उनका विपरीत व्यक्तित्व एक चुनौती पैदा करते हैं। बड़े मियां छोटे मियां में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार का नाम कबीर है, जिससे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भिड़ेंगे।

रिलीज डेट : 10 अप्रैल, 2024
स्टार कास्ट : अक्षय कुमार, पृथ्वीराज सुकुमारन, टाइगर श्रॉफ,मानुषी छिल्लर
भाषा: हिंदी

Maidaan

अजय देवगन की फिल्म मैदान स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी से प्रेरित है। उन्हें भारत में फुटबॉल की नींव रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मैदान को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी क्लैश करेगी।

रिलीज डेट : 10 अप्रैल, 2024
स्टार कास्ट : अजय देवगन
भाषा: हिंदी

Love Sex Aur Dhokha 2

एंथोलॉजी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का उद्देश्य इंटरनेट के युग में होने वाली प्रेम कहानियों और रोमांस को प्रस्तुत करना है। फिल्म में मौनी रॉय, तुषार कपूर, निमरित अहलूवालिया, उर्फी जावेद और अनुपम जोआरदार मुख्य भूमिका में होंगे।

रिलीज डेट : 19 अप्रैल, 2024
स्टार कास्ट : मौनी रॉय, तुषार कपूर, निमरित अहलूवालिया, उर्फी जावेद
भाषा: हिंदी

Do Aur Do Pyaar

विद्या बालन और इलियाना डी क्रूज की फिल्म Do Aur Do Pyaar मार्च महीने के अंत में थियेटर में आएगी। इस फिल्म में विद्या बालन की जोड़ी सेंधिल के साथ है,तो वहीं इलियाना डीक्रूज एक्टर प्रतीक गांधी संग इश्क फरमाती नजर आएंगी। फिल्म दो और दो प्यार को श्रृषा गुहा ठाकुरता ने निर्देशित किया है। यह इनकी डेब्यू फिल्म है। इसकी कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है।

रिलीज डेट : 19 अप्रैल, 2024
स्टार कास्ट : विद्या बालन, इलियाना डी क्रूज
भाषा: हिंदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here