जानें रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर 2018 आॅफर के बारे में सबकुछ, 8 नए प्लान में क्या है खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/04/jio-srk-ambani.jpg

रिलायंस जियो जब भी कुछ करता है मोबाइल जगत में सुर्खियां बन जाता है। जब सर्विस लॉन्च किया जब सुर्खियों में था, जब नया प्लान लेकर आया तो और जब—जब टैरिफ लेकर आया तब तब चर्चा में रहा। इसके पीछे कारण यह है जियो जब भी कुछ नया लेकर आता है पूरा बाजार उसके पीछे हो जाता है। अब एक बार फिर से कंपनी चर्चा में है। पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रिलायंस जियो ने दो नए प्लान पेश किए थे। कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 आॅफर को पेश किया था। इसके तहत 199 और 299 के दो नए प्लान लॉन्च किए थे। अब रिलायंस जियो ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 आॅफर के तहत 8 प्लान को अपग्रेड किए हैं। कंपनी ने चार प्लान के कीमत कम किए हैं वहीं 4 प्लान में डाटा अपग्रेड किया है। आप भी जानना चाहेंगे कि किस प्लान में क्या मिल रहा है तो चलिए इसे विस्तार से समझाते हैं।

प्लान 149: पहले 149 रुपये के प्लान में 2जीबी डाटा दिया जा रहा था लेकिन अब आपको 28जीबी डाटा मिलेगा। आप हर रोज 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। वास्तव में इसके तहत 199 रुपये वाले पुराने प्लान की कीमत को 50 रुपये कम कर दिया गया है। अब 149 रुपये में 28 दिनों की वैधता वाला प्लान ले सकते हैं जिसमें आपको हर रोज 1जीबी डाटा मिलेगा। इसमें आपको लोकल और एसटीडी कॉलिंग मुफ्त मिलेगी। वहीं हर रोज 100 एसएमएस भी दिया जाएगा। जैसा कि मालूम है रिलायंस जियो के प्लान में सभी नेशनल रोमिंग फ्री होती है। इमसें भी आपको ऐसा ही मिलेगा।

प्लान 349: रिलायंस जियो ने पिछले साल ही 70जीबी डाटा पैक वाले 399 रुपये के प्लान को पेश किया था। अब इस प्लान की कीमत 50 रुपये कम कर दी गई है और इसके लिए आपको सिर्फ 349 रुपये चुकाने होंगे। 70 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में आपको हर रोज 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ ही रोमिंग फ्री है और आप हर रोज 100 एसएमएस का उपयोग कर सकते हैं।

प्लान 399: जहां सभी कंपनियां 509 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही थीं। वहीं जियो पहले भी इसे 459 रुपये में दे रहा था। अब इस प्लान को और भी अपग्रेड कर दिया गया है। 399 रुपये में 84जीबी डाटा पा सकते हैं। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है और हर रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा। डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलेंगी। सैमसंग लाएगा ऐसी डिसप्ले जो प्रैशर पड़ने पर खुद ही बदल लेगी आकार

प्लान 499: कंपनी ने पिछले साल ही 499 रुपये का प्लान पेश किया था। अब इस प्लान को आप सिर्फ 449 रुपये में ले सकते हैं। इस प्लान के तहत आपको 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ 91जीबी डाटा दिया जाएगा। इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस और नेशनल रोमिंग फ्री मिलेगा।

प्लान 198: वहीं जिन प्लान में डाटा ज्यादा दिया जा रहा है उनमें सबसे पहला प्लान 198 रुपये वाला है। इस प्लान में पहले 28जीबी डाटा दिया जा रहा था लेकिन अब हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह 28 दिनों तक ग्राहक को कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग व एसएमएस भी फ्री है।

प्लान 398: रिलायंस जियो के 398 का प्लान जो 70 दिनों के लिए वैध था और 70जीबी डाटा दिया जा रहा था। उसमें भी आपको आब हर रोज 1.5जीबी डाटा मिलेगा। अर्थात कंपनी 70 के बजाए अब 105जीबी डाटा दे रही है। अन्य प्लान की तरह इसमें भी लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग और एसएमएस फ्री है।

प्लान 448: कंपनी के 448 वाला प्लान जिसमें 84 दिनों के लिए 84जीबी डाटा दिया जा रहा था में अब आपको 84जीबी के बजाए 126जीबी डाटा मिलेगा। आप हर रोज 1.5 जीबी डेटा का उपयोग कर पाएंगे।

प्लान 498: 448 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया गया है। इस प्लान के तहत 91 दिनों तक हर रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले यूजर्स को 1 जीबी डेटा ही मिलता था। अब कंपनी 136जीबी डाटा दे रही है।