Electric Scooters की मार्केट हिलाने आ गया Komaki Venice इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है खूबियां

Join Us icon

Komaki Electric Vehicles ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकल Ranger के साथ ही अपने स्टाइलिश और हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश किया है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लिस्ट कर दिया है। हालांकि, अभी इस स्कूटर की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki Venice को 9 अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी ने सूचना दी है कि यह ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। साथ ही आपको बता दें कि यह भारत में कंपनी की हाई-स्पीड स्कूटर श्रेणी में तीसरी इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

पावरफुल है मोटर

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 72v40ah के बैटरी से लैस है। साथ ही स्कूटर में एक बड़ी सीट और अतिरिक्त स्टोरेज बॉक्स दिया गया है ताकि यह पक्का हो सके कि लंबी दूरी की यात्रा करते समय स्टोरेज की कोई परेशानी न हो। वहीं, कोमाकी ने वेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मॉडर्न रेट्रो डिजाइन को पेश किया है, जिससे वह युवा वर्ग को आकर्षित करना चाहती है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखा Yamaha का नया और स्‍टाइलिश Electric Scooter, सिंगल चार्ज में देगा 80km की रेंज
komaki-venice-high-speed-electric-scooter-revealed

फीचर्स

Komaki Venice हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ फीचर्स का खुलासा हो गया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिपेयर स्विच, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, रिवर्स स्विच और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स देगी। साथ ही कोमाकी का कहना है कि ग्राहकों को ड्राइविंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए कम्फर्ट का भी ध्यान रखा गया है। इसे भी पढ़ें: नए अंदाज में आ रहा है बिजली से चलने वाला सस्ता Bajaj Chetak Electric Scooter, कीमत भी होगी कम

komaki-venice-electric-scooter

Komaki Ranger

वेनिस के अलावा, कोमाकी ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल Ranger का भी खुलासा किया है। Komaki ने कंफर्म किया है कि इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकल Ranger में 4Kw बैटरी पैक और 5,000-watt की मोटर दी जाएगी। कोमाकी ने दावा किया है कि यह Ranger सिंगल चार्ज में करीब 250 किमी की रेंज ऑफर करेगी।

यह रेंज Komaki Range को सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा रेंज ऑफर करने वाली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाती है। ईवी ब्रांड ने यह भी दावा किया कि यह क्रूजर बाइक विभिन्न प्रकार के इलाकों के साथ-साथ विभिन्न मौसम स्थितियों से निपटने में सक्षम होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here