
घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा देश में लावा अग्नि 2 का को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन को 16 मई को हाल ही में लॉन्च किए गए MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ दस्तक देगा। वहीं, आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन की हैंड्स-ऑन इमेज लीक हुई थी, जिससे लावा अग्नि 2 के रियर लुक का खुलासा हुआ था। आइए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, समय, संभावित स्पेसिफिकेशन्, कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Lava Agni 2 इंडिया लॉन्च डेट और टाइम
AGNI 2 Launching on 16th May at 12 PM.
Watch the Launch Event on Youtube & Facebook.Only on Amazon: https://t.co/Yjjmejpgu9#AGNI2 #AheadOfTheCurve #LavaMobiles #ProudlyIndian pic.twitter.com/G9HUIcmw4E
— Lava Mobiles (@LavaMobile) May 12, 2023
कंपनी ने पुष्टि की है कि वह लावा अग्नि 2 को 16 मई (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। कंपनी इस फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के YouTube और Facebook चैनल्स पर लाइव करेगी। लावा अग्नि 2 लॉन्च के बाद अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
लावा अग्नि 2 की कीमत (संभावित)
लावा अग्नि 2 की कीमत और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन सामने आए हैं। इसके अलावा एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये होगी।
लावा अग्नि 2 की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
कंपनी ने पुष्टि की है कि आगामी स्मार्टफोन हाल ही में जारी मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपसेट से लैस होगा। आइए आगे आपको इस फोन की अपेक्षित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।
- डिस्प्ले: इसमें 6.5-इंच HD+ AMOLED डिसप्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
- रियर कैमरा: फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
- चिपसेट: इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 होगा।
- स्टोरेज: 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है) हो सकती है।
- ओएस: एंडरॉयड 13 ओएस पर यह फोन कार्य कर सकता है।
- कनेक्टिविटी: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, ब्लूटूथ और आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हो सकते हैं।












