
Lava कल भारत में अपना नया फ्लैगशिप Lava Agni 4 5G लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च-लाइव स्ट्रीम का समय भी घोषित कर दिया है। यह इंडिया में 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। यूजर्स इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। ब्रांड ने पिछले कुछ दिनों से इस डिवाइस के प्रमुख फीचर्स वेबसाइट और अमेजन माइक्रोसाइट पेज के जरिए रिवील किए हैं। जबकि आज कंपनी ने Vayu AI और Demo at Home कैंपेन जैसी नई जानकरी दी है। आइए, आगे आपको लाइव लॉन्च लिंक और अब तक आई डिटेल्स देते हैं।
अगर आप Lava Agni 4 5G का लाइव इवेंट देखना चाहते हैं तो Lava ने यूट्यूब लिंक शेयर किया है और शो का शेड्यूल 20 नवंबर 2025 की दोपहर 12:00 बजे का है। ग्राहक इस लाइव स्ट्रीम के जरिए डिवाइस की सभी स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता को सीधे सुन और देख सकेंगे। आप नीचे लिंक पर जाकर भी इवेंट देख सकते हैं।
Lava ने जानकारी दी है कि Agni 4 में Vayu AI मिलेगा जो आपकी कैज़ुअल चैट्स को साफ और फॉर्मल नोट्स में बदलने, कॉल समरी देने और अकादमिक व व्यक्तिगत सवालों के जवाब देने में मदद करेगा। Vayu AI फोटो एडिटिंग, डॉक्यूमेंट विश्लेषण, मैथ/इंग्लिश ट्यूटरिंग और इमोशनल-कॉम्पफर्ट एजेंट्स जैसी खूबियों के साथ भारत के ग्राहकों के लिए कस्टमाइज किया गया है।
कंपनी ने साथ ही Demo at Home अभियान शुरू किया है जिसमें ग्राहक 20 नवंबर से पहले रजिस्टर कर सकते हैं।इसमें चुने गए यूजर्स को बिना किसी बाध्यता के घर पर डिवाइस का हैंड्स-ऑन अनुभव मिलेगा और यह अभियान बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में 20-24 नवंबर के बीच चलेगा।
डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Agni 4 5G में 6.7 इंच का फ्लैट AMOLED 1.5K+ डिस्प्ले, 2400निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। यह MediaTek Dimensity 8350 SoC, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ एंट्री लेगा।
फोटो व वीडियो क्रिएशन के लिए Agni 4 में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP AI सेल्फी कैमरा होगा। दोनों फ्रंट व रियर पर 4K@60fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार साबित हो सकता है।
डिजाइन व बिल्ड क्वालिटी में Lava Agni 4 5G फोन एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम, Super Anti-Drop Diamond Frame और Wet Touch Control के साथ आएगा। सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।
पावर बैकअप के मामले में Agni 4 में 5000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग होगी। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 14 घंटे का लगातार एंटरटेनमेंट दे सकती है। सॉफ्टवेयर के कंपनी ने Agni Promise के तहत 1 साल फ्री रिप्लेसमेंट, सर्विस-एट-होम, 3 एंड्रॉइड अपग्रेड्स और 4 वर्षों के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।
Lava Agni 4 उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है जो कम कीमत में पावरफुल AI-वाला फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं। लॉन्च के बाद इसकी टक्कर Redmi Note 14 Pro, iQOO Z10 5G और POCO X7 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि अपने लेटेस्ट फीचर्स के चलते यह आगे रह सकता है।
यदि आपको कम दाम में फ्लैगशिप ग्रेड फीचर्स की तलाश है और इंडियन ब्रांड चाहिए तो Lava Agni 4 आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। हम आपको कल इसकी फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।














