डुअल AMOLED डिस्प्ले वाला Lava Blaze Duo 3 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Join Us icon

Lava ने अपनी Blaze Duo सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Lava Blaze Duo 3 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत डुअल-डिस्प्ले है, जो इस प्राइस सेगमेंट में ग्राहकों को लुभा सकता है। खास बात यह है कि फोन के दोनों डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ आते हैं। इनमें फ्रंट पर मौजूद प्राइमरी डिस्प्ले रेगुलर उपयोग के लिए है, जबकि रियर कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले नोटिफिकेशन देखने के लिए बढ़िया साबित हो सकता है साथ ही रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय व्यूफाइंडर का काम भी कर सकता है। आइए, आगे Lava Blaze Duo 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Lava Blaze Duo 3 5G में 6.67 इंच का FHD+ रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1,000 निट्स तक की ब्राइटनेस का सपोर्ट है। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर पंच-होल कटआउट मौजूद है। इसके अलावा फोन में 1.6 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Lava Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है यानी आप 12जीबी तक का उपयोग कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 पर चलता है, जो इस प्राइस रेंज में इसका बड़ा USP माना जा सकता है। Lava के स्टॉक Android एक्सपीरियंस को देखते हुए इसमें कम या न के बराबर ब्लोटवेयर और विज्ञापन मिलने की उम्मीद है, जो क्लीन UI पसंद करने वाले यूजर्स को अच्छा लग सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 5G फोन में 50MP Sony IMX752 सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और AI सपोर्ट मिलता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है। Lava का दावा है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 2K रिजॉल्यूशन में फोटो कैप्चर कर सकते हैं।

पावर के लिए Lava Blaze Duo 3 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी पूरे दिन के लिए बढ़िया है। फोन के अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5G कनेक्टिविटी, Bluetooth v5.2 और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग शामिल है। डिजाइन के लिहाज से Lava Blaze Duo 3 की मोटाई 7.55mm है और इसका वजन 181 ग्राम है, जो इसे स्लिम और हल्का बनाता है।

कीमत की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 स्मार्टफोन 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसकी सेल अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर आज से शुरू हो गई है। यह Imperial Gold और Moonlight Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

इस प्राइस सेगमेंट में Lava Blaze Duo 3 5G को Redmi Note 14, Realme Narzo 80 Pro और iQOO Z10x जैसे फोंस से टक्कर मिल सकती है, जो बड़ी बैटरी, बेहतर फ्रंट कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर वाले हैं। हालांकि, डुअल AMOLED डिस्प्ले जैसा फीचर लावा फोन को अलग रख सकता है।

यदि आप यूनिक डिजाइन, डुअल AMOLED डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 15 के साथ बिना ब्लोटवेयर वाला फोन चाहते हैं, तो Lava Blaze Duo 3 5G सही विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपको बड़ा बैटरी साइज, हाई परफॉरमेंस या बेहतर सेल्फी कैमरा चाहिए तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here