
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा अपने फैंस के लिए इस नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह 20 अगस्त को Lava Play Ultra 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। यह लो बजट गेमिंग फोन बताया जा रहा है जो कम कीमत में स्मूथ और पावरफुल प्रोसेसिंग देने की कोशिश करेगा। लावा ने हालांकि अभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताई है लेकिन चर्चा है कि इस अपकमिंग 5जी फोन को MediaTek प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। लावा प्ले अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
लावा प्ले अल्ट्रा 5जी फोन 20 अगस्त को इंडिया में अनाउंस होगा। इस दिन कंपनी फोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जो दर्शाता है कि Lava Play Ultra 5G अमेजन पर बिकेगा। इस सस्ते 5जी फोन को कंपनी ‘गेमिंग फोन’ के तौर पर टीज़ कर दी है जिसमें बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ ही मिडबजट मोबाइल प्रोसेसर दिया जा सकता है।
See More. Play More. 🎮
A display built to flex harder than your squad.#PlayUltra5G — The OP move in gaming smartphones.
Dropping on August 20, 2025.👉 First flex on this display — movie marathon or gaming session? #LevelUpYourPlay #ProudlyIndian #GamingSmartphone pic.twitter.com/GB03VaiXmc
— Lava Mobiles (@LavaMobile) August 17, 2025
Lava Play Ultra 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 8-कोर सीपीयू 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। पिछले महीने जुलाई में Tecno Pova 7 इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ था और उससे पहले CMF Phone 2 Pro में इसी प्रोसेसर का ‘प्रो’ वर्जन दिया जा चुका है।
लावा प्ले अल्ट्रा 5जी फोन में स्पेशल Gameboost Mode दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। उम्मीद है कि इस मोड के चलते फोन की प्रोसेसिंग क्षमता को गेम के रिजर्व कर दिया जाएगा और अन्य बैकग्राउंड टास्क मिनिमाइज हो जाएंगे। इस मोड में बैटरी भी ऑप्टिमाइज़ की जा सकती है। यानी फोन को प्राइमरी फोकस सिर्फ स्मूथ और लैगफ्री गेमिंग पर ही रहेगा।
लीक की मानें तो यह लावा 5जी फोन 64MP Sony IMX682 कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं इसे 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए Lava Play Ultra 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है और इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
सामने आई लावा प्ले अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स अभी कंपनी द्वारा कंफर्म तो नहीं की गई है लेकिन अगर वाकई में यह 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च होता है तो इससे लावा फैंस को निराशा हो सकती है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 6,000एमएएच तक की पावर दी जाती तो ज्यादा बेहतर होता। बड़ी बैटरी के साथ मोबाइल यूजर्स को गेमिंग के लिए भी अधिक ज्यादा बैकअप मिल पाता।
हमारा अनुमान है कि Lava Play Ultra 5G फोन को 12 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। टेक्नो पोवा 7 के साथ ही iQOO Z10x भी इस बजट सेगमेंट में डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर काम करता है। इन दोनों फोंस की शुरुआती कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 13,499 रुपये है। दोनों में ही 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। 144Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन Tecno Pova 7 को बेहतर ऑप्शन बनाती है।
वहीं अगर आपकी पसंद बड़ी बैटरी वाला फोन है जो 6,500एमएएच बैटरी की ताकत से लैस आइकू ज़ेड10एक्स आपके काम आ सकता है। लो बजट सेगमेंट में ही OPPO K13x, POCO M7 और Infinix Note 50X सहित realme P3x कुछ ऐसे स्मार्टफोन विकल्प हैं जिनकी कीमत भी कम हैं और ये बड़ी बैटरी के साथ 50MP Camera और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी मुहैया कराते हैं।











